सांसद संतोष पांडे से मिला कैट डेलीगेट
राजनांदगांव। जबलपुर रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नांदगांव स्टॉपेज करने में सांसद संतोष पांडे का अथक प्रयास आने वाले दिनों में राजनांदगांव के व्यापार व्यवसाय के लिए अच्छा संकेत दे रहा है। श्री पांडे ने कहा लोकल फ़ॉर वोकल में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने को कहा है। कैट के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद संतोष पांडे से मुलाकात कर उन्हें इसके लिए बधाई दी एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कैट के जिलाध्यक्ष राजू डागा, संजय तेजवानी, आलोक श्रोती, आलोक बिंदल अरुण, शुक्ला शुक्ला एवं आशु सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



