Home छत्तीसगढ़ अपने ही बैंक ग्राहकों से करोड़ों रूपये फ्राड करने वाला बैंक कर्मचारी...

अपने ही बैंक ग्राहकों से करोड़ों रूपये फ्राड करने वाला बैंक कर्मचारी उमेश गोरले सह आरोपी पत्नी सहित गिरफ्तार….

59
0

0 अब तक प्राप्त हो चुकी है आरोपी के विरूद्ध कुल 43 शिकायतें जिन्हें किया गया प्रकरण में शामिल
0 ग्राहकों से फर्जी ऋण एवं खातों से अनुचित तरीके से लगभग 2.5 करोड़ रूपये राशि किया था आहरित
0 मामला – एक्सीस बैंक शाखा डोंगरगढ़ का

डोंगरगढ़(दावा)।अपने ही बैंक के ग्राहकों से करोड़ो रूपये फ्राड करने वाला बैंक कर्मचारी उमेश गोरले को पुलिस ने सह आरोपी बनाई गई पत्नी सहित गिरफ्तार किया गया है। मामला शहर के महावीर पारा स्थित एक्सीस बैंक शाखा डोंगरगढ़ का है। आरोपी बैंक कर्मचारी अपने निजी स्वार्थ के लिये बैंक के ग्राहकों से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी कर चुका है।

पुलिस को बैंक के माध्यम से आरोपी के विरूद्ध कुल 43 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है,जिन्हे धोखाधड़ी के प्रकरण में शामिल किया गया है। आरोपी ने अपनी पत्नी श्रीमती उषा गोरले के साथ मिलकर ग्राहकों से फर्जी ऋण एवं खातों से अनुचित तरीके से लगभग 2.5 करोड़ रूपये राशि आहरित किया है।आरोपियों के कब्जे से एक नग कार हुण्डई क्रेटा, बाण्ड पेपर, एक नग लेपटॉप, एक नग मोबाईल फोन, बैंक पासबुक एवं एटीएम कार्ड जप्त किया गया है।
शाखा प्रबंधक की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर
प्रार्थी शाखा प्रबंधक रिंकू कुमार पिता श्री शंकर पंडित उम्र- 37 साल एक्सीस बैंक लिमिटेड डोंगरगढ़ ने दिनांक- 26.07.2025 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी उमेश गोरले पूर्व बैंक कर्मचारी संख्या 429452 शाखा एक्सिस बैंक डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव छ0ग0 एक्सिस बैंक के 06 ग्राहकों से कुल 10686528/-रू0 माह नवबंर 2022 से माह अप्रैल 2025 के बीच स्वयं बैंक कर्मचारी होते हुये धोखाधड़ी एवं ग्राहकों के नाम से फर्जी ऋण एवं ग्राहकों के खातों से अनुचित तरीके से ग्राहकों के साथ अपनी निजी स्वार्थ हेतु व्यक्तिगत तौर पर धोखाधड़ी कर राशि आहरित किया है। कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में धारा- 318(4) 316(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी विभिन्न खाता धारकों से उनका आईडी पासवर्ड बनाकर नेट बैंकिग के माध्यम से करता था धोखाधड़ी
प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजनांदगंाव मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम द्वारा प्रकरण के विवेचना हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपेन्द्र कुमार शाह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा अपने टीम के साथ आरोपी उमेश गोरले के पता तलाश में जुट गये। आरोपी रिपोर्ट दिनांक से फरार था जिसका पता तलाश कर पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी उमेश गौरले द्वारा विभिन्न खाता धारकों से उनका आईडी पासवर्ड बनाकर नेट बैंकिग के माध्यम से, चेक से आहरण कर, एफडी एकाउंट से ओवर ड्राफ्ट निकालकर फ्राड करता था एवं फ्राड के पैसे को मन्नापुरम गोल्ड लोन एकाउंट में ट्रांसफर करके जिसमें उमेश गोरले का बैंक एकाउंट लिंक रहता था। उसके बाद फ्राड के पैसों को अपने अपने लिंक्ड एसबीआई एवं एक्सिस बैंक के खाते से खाते से अपनी पत्नि उषा गोरले एवं माँ तारादेवी गोरले के खाता में ट्रांसफर करता था। खाता में पैसा आने की जानकारी उसकी पत्नि उषा गोरले को रहती थी।

भाजपा नेता मां तारा देवी की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस
प्रकरण में उमेश गोरले की माता तारादेवी गोरले कि भुमिका का भी जांच की जा रही है प्राथमिक पुछताछ के दौरान तारादेवी का एकाउंट आरोपी उमेश गोरले के मोबाईल नबंर एवं ई-मेल आईडी से लिंक होना पाया गया है। उमेश गोरले द्वारा फ्राड के रकम से खरीदे गये एक नग कार हुण्डई क्रेटा, बाण्ड पेपर, एक नग लेपटॉप, एक नग मोबाईल फोन, बैंक पासबुक एवं एटीएम कार्ड को जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी उमेश गोरले बैंक कर्मचारी लोक सेवक होते हुये धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा 316(5) बीएनएस जोड़ी गई है। अब तक विवेचना में आरोपी उमेश गोरले एवं उसकी पत्नि उषा गोरले के विरूद्ध धारा- 318(4), 316(5) बीएनएस का अपराध घटित करने का प्रयाप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से आज दिनांक- 03.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

43 खाता धारकों की शिकायत पहुंची बैंक
मामले में आरोपी उमेश गोरले के विरूद्ध अब तक विभिन्न बैंक खाता धारकों से कुल 43 शिकायत प्राप्त हो गया है जिसमें करीबन 2.5 करोड़ रूपये धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है जिसकी विवेचना की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरीक्षक भुषण चन्द्राकर, नरेश बंजारे, प्र0आर0- अखिल अम्बादे, आरक्षक लीलाधर मंण्डलोई, चितेश गात्रे, अजय पाटले का विशेष योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here