Home छत्तीसगढ़ मां नर्मदा मंदिर से घटियारी मंदिर तक निकाली गई काँवड़ यात्रा…

मां नर्मदा मंदिर से घटियारी मंदिर तक निकाली गई काँवड़ यात्रा…

95
0

0. बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रहा माहौल

गंडईपंडरिया. गंडई नगर से महज महज सात किमी की दूरी पर स्थित मां नर्मदा मंदिर से घटियारी मंदिर तक बीते रविवार को सुबह 11 बजे काँवड़ यात्रा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार के नेतृत्व में एवं हिन्दु नव जागरण समिति के तत्वाधान में निकाली गई. काँवड़ियों ने नर्मदा मंदिर के जल को काँवड़ में भरकर ग्राम बिरखा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर (घटियारी) तक लाया गया. जहां पर शिव अभिषेक किया गया.

शिव अभिषेक के बाद भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया गया. काँवड़ यात्रा सुसज्जित झांकी और डीजे की धुन पर निकाला गया. इस यात्रा में बोल बम के जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा.

काँवड़ यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष पति खम्हन ताम्रकार, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा अजा. जिला अध्यक्ष जीवन दास रात्रे, प्रकाश जंघेल, दूजे वर्मा, दिवाकर सोनी, अनुज साहू, दिनेश भट्ट, राकेश टंडन, रोशन ताम्रकार, लीला साहू, रामावतार साहू, भीखू हिरवानी, सहित अन्य पदाधिकारी, नगर व ग्रामवासी शामिल रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here