Home छत्तीसगढ़ खातू कचरा के बाद अब बिजली का झटका,बिजली बिल हाफ योजना बंद...

खातू कचरा के बाद अब बिजली का झटका,बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से पूरे प्रदेश में जन आक्रोश, कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा उतरे सड़क पर, किया पुतला दहन…

72
0

प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के व्दारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का फुका गया पुतला,

00 भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ पूरे जिले में जन आक्रोश, बिजली बिल हाफ योजना बंद करने पर

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : खातू कचरा के बाद अब बिजली का झटका। भाजपा सरकार ने पहले बिजली के दाम बढ़ाए,अब बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी । इससे प्रदेश के लाखों परिवारों का बिजली बिल दोगुना आने लगेगा। एक तरफ सरकार 1000 रू महतारी वंदना योजना देकर,अब बिजली बिल हाफ योजना बंद कर,जोर का झटका दिया है, ऐ है भाजपा सरकार की तोहफा।

इसी क्रम में आज इतवारी बाजार,शितला मंदिर के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (केसीजी) के द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोती लाल जंघेल, क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भिखम चंद छाजेड़, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, छुईखदान अध्यक्ष रामकुमार पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान,निलेन्द्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर,मोहम्मद खान, हेमंत वैष्णव, सेवादल जिला अध्यक्ष देवराज किशोर दास जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, नेता प्रतिपक्ष व पार्षद दिपक देवांगन, दिलीप लहरें,पूरन सारथी , रविन्द्र सिंह गुड्डा,भरत चंद्राकर, सूर्यकांत यादव,जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष नदीम मेमन, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष कामदेव वर्मा, डोमार वर्मा, असंगठित क्षेत्र जिला अध्यक्ष यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”,पूर्व पार्षद सुबोध कांत पांडे, सोनू ढीमर, पूर्व एल्डरमैन पलास सिंह, मंडल अध्यक्ष पिपरिया नित्य शरण सिंह, मंडल अध्यक्ष गोलबाजार अरशद हुसैन, मंडल अध्यक्ष दाऊचौरा राजा सोलंकी, मंडल अध्यक्ष ठेलकाडीह रौनक,सेक्टर अध्यक्षगण दयाराम पटेल, अल्ताफ खान, अमित सिंह, शुभम यादव, मनोज बैद, रतन सिंघी, गोपी रजक,सरजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थिति हुए एवं भाजपा की जनविरोधी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here