राहगीरों गंदगी देख थू-थू करते गुजरते है
राजनांदगांव (दावा)। मोहारा फ्लाई ओवर के नीचे पानी पाउच और डिस्पोजल की गिलास की गंदगी रैली हुई है और वहा का माहौल लोगों को भयभीत करती है। राजनांदगांव प्रवेश करने पर से ही शराब की बदबू से आसपास के रहवासी भी परेशान होते रहते हैं।
साथ ही साथ राहगीर भी गंदगी को देखकर शहर के स्वच्छता पर संस्कारधानी के स्वच्छता पर कई सवाल नजर आ रही है। एक और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करते हैं, लेकिन दूसरी ओर संस्कारधानी नगरी में प्रवेश करते ही लोगों को शराब की बदबू डिस्पोजल और पानी पाउच की गंदगी का नाजारा देखने को मिलता है और वहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लोगों को भयभीत करती है। लोग शराब का सेवन खुले आम करते नजर आते हैं। क्या इस जगह की साफ सफाई की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।



