Home छत्तीसगढ़ दुकान का कचरा डस्टबिन में डाले, सड़क व नालियों में नहीं, गोलबाजार...

दुकान का कचरा डस्टबिन में डाले, सड़क व नालियों में नहीं, गोलबाजार के व्यापारियों को दिए गए मुफ्त में डस्टबिन पार्षद निधी से

82
0

दुकान का कचरा डस्टबिन में डाले, सड़क व नालियों में नहीं, गोलबाजार के व्यापारियों को दिए गए मुफ्त में डस्टबिन पार्षद निधी स

0 वार्ड नंबर 07 के पार्षद अजय जैन ने हाथ जोड़कर की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)

खैरागढ़ : गोलबाजार वार्ड नंबर 07 के व्यापारियों को वार्ड पार्षद ने पार्षद निधी से डस्टबिन बांटे और कहा दुकान का कचरा डस्टबिन में डाले, सड़कों व नालियों में नहीं।।नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने तथा वार्ड को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से वार्ड 07 के भाजपा पार्षद अजय जैन ने एक सराहनीय पहल की है।। शहर का यह वार्ड व्यापारिक गतिविधियों और भीड़भाड़ वाला इलाका है, जहाँ लंबे समय से सड़क और नालियों में कचरा फेंकने की समस्या देखी जाती रही है।। इस समस्या को जड़ से मिटाने के लिए अजय जैन ने खुद आगे आकर पहल की। उन्होंने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से मुलाकात की और उनसे निवेदन किया कि वे सड़क पर गंदगी न फैलाएँ। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की कि नगर की स्वच्छता को बनाए रखना केवल पालिका की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

हाथ जोड़कर की स्वच्छता की गुहार

व्यापारियों के बीच पहुंचे पार्षद अजय जैन ने कहा कि अगर हर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के सामने सफाई का ध्यान रखे तो पूरे वार्ड का स्वरूप बदल सकता है। उन्होंने समझाया कि छोटी-छोटी लापरवाहियाँ ही गंदगी की बड़ी समस्या बन जाती हैं। इसी कारण सभी दुकानदारों को साफ-सफाई को लेकर सजग रहना चाहिए और नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को सहयोग देना चाहिए।

पार्षद निधि से मिले मुफ्त डस्टबिन

वार्ड की गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए अजय जैन ने अपनी पार्षद निधि का उपयोग कर सभी दुकानदारों को निःशुल्क डस्टबिन उपलब्ध कराया।। खास बात यह रही कि लाभ सिर्फ वार्ड 07 के मतदाताओं को ही नहीं, बल्कि उन सभी व्यापारियों को मिला जिनकी दुकानें वार्ड 07 में स्थित हैं। अजय जैन का कहना था, कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि पूरे बाजार क्षेत्र को स्वच्छ बनाना है,ताकि कोई भी व्यापारी या ग्राहक सड़क पर कचरा न डाले।

व्यापारियों ने जताया आभार, पहल को सराहा

अजय जैन की इस पहल की वार्ड 07 के व्यापारियों ने खुलकर सराहना की। कई दुकानदारों ने कहा कि डस्टबिन मिलने से अब कचरा सड़क पर बिखरने से बचेगा और ग्राहकों को भी स्वच्छ वातावरण मिलेगा। व्यापारियों ने इसे स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और पार्षद को धन्यवाद दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब से वे नियमित रूप से डस्टबिन का उपयोग करेंगे और गंदगी फैलाने से बचेंगे।

यह तो बस शुरुआत है :अजय जैन

अपने प्रयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय जैन ने कहा“यह केवल शुरुआत है,आने वाले दिनों में और भी योजनाएँ वार्डवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लागू की जाएँगी।। मेरा लक्ष्य है,कि वार्ड 07 को न केवल स्वच्छ बल्कि एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here