Home छत्तीसगढ़ चौकी थाना परिसर में पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश…

चौकी थाना परिसर में पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश…

29
0

प्रशासन के खिलाफ भडक़ा आक्रोश

अंबागढ़ चौकी (दावा)। गाँव में लगातार हो रही प्रताडऩा और पुलिस-प्रशासन की बेरुखी से तंग आकर एक पीडि़त परिवार निर्मला बाई साहू पति चुन्नी लाल साहू उम्र 38 वर्ष, कु. केसरिया साहू पिता चुन्नी लाल उम्र 21 वर्ष, श्रीमती तानेश्वरी साहू पति स्व. सुरेन्द्र साहू उम्र 29 वर्ष, नाती प्राची साहू 8 वर्ष, हुमांशी साहू 7 वर्ष ने शनिवार को अंबागढ़ चौकी थाने के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

परिवार का आरोप है कि गाँव के दबंगों ने उनकी निजी जमीन पर बने दुकान को जबरन बंद करवा दिया है। इतना ही नहीं, पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी तक बंद कर दिया गया है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार का कहना है कि आयोग से लेकर पुलिस प्रशासन तक गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। हताश होकर आखिरकार उन्होंने थाने के सामने ही आत्मदाह की कोशिश कर डाली। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और गहरा आक्रोश फैल गया है। आम लोगों ने सवाल उठाया है कि जब आयोग और प्रशासन ही न्याय दिलाने में विफल है तो सरकार के सुशासन के दावे किस काम के इस प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here