Home छत्तीसगढ़ मां बम्लेश्वरी के पदयात्री युवती को थार ने कुचला, हुई मौत…

मां बम्लेश्वरी के पदयात्री युवती को थार ने कुचला, हुई मौत…

145
0

लिटिया रोड में भी शहर का एक व्यक्ति सडक़ दुर्घटना का हुआ शिकार
डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी रुट

में नवरात्रि के पहले ही दिन सडक़ दुर्घटना में हुई मौत

राजनांदगांव (दावा)। शारदीय नवरात्रि पर्व शक्ति आराधना का पर्व है लेकिन प्रशासन की बद इंतजामी के चलते सडक़ हादसे में लोगों के प्राण हरण हो जा रहें। बता दें कि शारदेय नवरात्र पर्व व डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ उमडऩे वाली भीड़ व वहां लगने वाली नवरात्रि मेलेे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 1 हजार से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है। मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के लिए अंजोरा बायपास से राजनांदगांव शहर व डोंगरगढ़ तक जाने के लिए रुट तैयार किए गए हैं। अंजोरा से राजनांदगांव शहर तक की नेशनल हाईवे को पदयात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए वन-वे किया गया है।

जगह-जगह बेरीकेट्स लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान तैनात किए गए हैं इसके बाद भी मंगलवार 23 सितंबर की सुबह भिलाई से पदयात्रा करते हुए मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रही युवती को तेज रफ्तार थार चालक ने कुचल दिया। उक्त पदयात्री 21 वर्षीय युवती महिमा साहू की उपचार के दौर भिलाई में मौत हो गई।

नवरात्रि के पहले दिन लिटिया में दुर्घटना
बता दें कि दुर्ग, भिलाई, रायपुर आदि सहित बालोद, धमतरी, अर्जुंदा, गुंडरदेही आदि क्षेत्रों से आने वाले पदयात्री राजनांदगांव शहर होकर मोतीपुर सुकुलदैहान मुसरा होकर डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। प्रशासन द्वारा यह रुट तैयार किया गया है और पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है। इस रुट में नवरात्रि के पहले ही दिन 22 सितंबर की शाम ग्राम लिटिया के पास शहर का व्यक्ति सडक़ दुर्घटना का शिकार हो कर मौत की मुंह समा गया।

सुकुलदैहान चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के लालबाग निवासी 59 वर्षीय गोपाल दास वल्र्यानी रोजाना की तरह अपने बाइक में अपनी खेती-बाड़ी देखकर शाम को शहर लौट रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया या फिर मवेशी से टकरा दुर्घटना का शिकार हो गया। सडक़ में उसके घसीटे जाने के निशान नजर आ रहे हैं।

पुलिस उक्त दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
सडक़ हादसे की शिकारहुई पदयात्री युवती मिली जानकारी के अनुसार भिलाई की १२ वीं की टॉपर रही 21 वर्षीय युवती महिमा साहू अपने साथियों के साथ पदयात्रा करते हैं मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने डोंगरगढ़ जा रही थी। सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी के पास नेशनल हाईवे में उसके पहुंचते ही एक तेज रफ्तार थार चालक ने उसे चपेट में ले लिया। घटना से बुरी तरह घायल हुई महिमा को 112 बुलाकर उपचार हेतु भिलाई सेक्टर-९ ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमनी पुलिस ने आरोपी थार चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और थार को जब्त कर थाने में खड़ी कर दिया है। इस तरह देखा जाए तो नवरात्रि के दिनों में पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था होते हुए भी मां बम्लेश्वरी रुट वाली सडक़ें खून से लाल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here