विजयादशमी के दिन राजा या निलकंठ के दर्शन को शुभ माना जाता है,
00 राजा आर्यव्रत सिंह नगर भ्रमण के दौरान जनता-जनार्दन का करेंगे अभिवादन स्वीकार

00 रियासत कालीन परंपरा आज भी कायम है,
00 विजयादशमी पर्व पर राजा आर्यव्रत सिंह जनता-जनार्दन से भेट मुलाकात करेंगे,
00 राजपरिवार के सानिध्य में होगा भव्य दशहरा उत्सव, राजा फतेह सिंह खेल मैदान में,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
*खैरागढ* : रियासत कालीन से चली आ रही राजपरिवार की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धापूर्वक के साथ मनाया जाएगा।।
*राजा आर्यव्रत सिंह की शाही सवारी शाम 6:00 बजे निकलेगी*
राजपरिवार के राजा आर्यव्रत सिंह गुरुवार शाम 6 बजे दुर्गा चौक सिविल लाइन स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आरती उपरांत नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे। दुर्गा चौक, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से होते हुए, अंबेडकर चौक, संगीत विश्वविद्यालय केम्पस होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेगी, जहां माता रानी की पूजा अर्चना कर राजफैमली,हास्पिटल चौक, मस्जिद चौक, गोलबाजार, बक्शी मार्ग, इतवारी बाजार, किल्ला पारा महामाया मंदिर के पास से होते हुए मेन रोड,तुरकारीपारा , जयस्तंभ चौक, नया बस स्टैंड होते हुए नगर भ्रमण के बाद ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आकाशीय रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण दहन का भव्य आयोजन होगा।
*नगर के लोगों में विजयादशमी पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा*
विजयादशमी पर्व के इस अवसर पर नगर के नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।। हर वर्ष की तरह इस बार भी राजा आर्यव्रत सिंह, राजकुमारी शताक्षी सिंह एवं राजपरिवार के अन्य सदस्य नगरवासियों से रूबरू होंगे और विजयादशमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ देंगे।
* *राजपरिवार की अपिल बड़ी संख्या में उपस्थित होवे और गौरवशाली परंपरा को ऐतिहासिक बनाए*
राजपरिवार ने नगरवासियों और क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर परंपरा को और गौरवशाली बनाएं।



