दिवाली के बाद राजनांदगांव में शहर अध्यक्ष पद पर विराजने कार्यकर्ताओं की धड़कने तेज़ हो गई है। जल्द ही किया जाएगा खुलासा की कौन संभालेगा अध्यक्ष पद की कमान।
विगत दिनों राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवेक्षक चरण सिंग सपरा का आगमन हुआ उन्होंने एक एक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत की उनकी मेहनत को जांचा , समझा, परखा , और उनको आश्वस्त कराया।
बहरहाल लंबी लाइन में लगे दावेदारों की सूची में खासा नाम जो उभर कर सामने आया है जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि 1.नरेश डाकलिया, 2.अमित चंद्रवंशी, 3.जितेन्द्र मुदलियार,4. हफिज खान 5. मेहुल मारु 6. कुलबीर छाबड़ा इन मुख्य नामों में खास तौर पर किन्हीं 3 लोगों के कार्यों की जांच जारी है। जिसमें नरेश डाकलिया, अमित चंद्रवंशी, जितेन्द्र मुदलियार को अनुमानित किया जा रहा है । वहीं जिले में 1. भुनेश्वर बघेल 2.नवाज़ खान 3. महेंद्र यादव का नाम देखा जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही नवंबर के पहले सप्ताह में पार्टी के आला कमाने के द्वारा शहर व ग्रामीण अध्यक्ष की सूची जारी कर दी जाएगी।


