युवक ने होटल के कमरे में छोड़ रखे थे सुसाइड नोट
राजनांदगांव (दावा)। शहर के जी.ई. रोड स्थित होटल राज इंपीरियल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही होटल में सनसनी फ़ैल गई। आत्महत्या करने वाले युवक को चौकी बांधा क्षेत्र का निवासी बताया जाता है। वह राज इंपीरियल होटल के कमरा नंबर 3०६ में सोमवार से ठहरा हुआ था। शनिवार की सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को संदेह होने पर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा गया तो उक्त युवक बेड पर मृत पड़ा हुआ था। उसके कमरे से नशे की गोलियां मिली। मृतक युवक का नाम शुभम देवांगन बताया जाता है।
बेरोजगार युवक की
पत्नी छोड़ गई थी
बताया जाता है कि बांधाबाजार क्षेत्र का निवासी युवक शुभम शादीशुदा था व कोई काम-धंधा नहीं करता था। उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। संभवत: इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने होटल के कमरे में एक सुसाइड नोट छोड़ रखी है जिसमें उसने अपने घर वालों से माफी मांगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि शहर के उक्त होटल में युवक की लाश मिली है। कमरे से दवाईयों के खाली पत्ते मिले हैं। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।


