Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: संगठन की समीक्षा करने प्रदेश संगठन मंत्री उत्तम जायसवाल राजनांदगांव पहुँचे…

राजनांदगांव: संगठन की समीक्षा करने प्रदेश संगठन मंत्री उत्तम जायसवाल राजनांदगांव पहुँचे…

70
0

04 नवंबर को होने वाले बिजली आंदोलन को लेकर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया

राजनांदगांव में प्रदेश संगठन मंत्री के प्रथम आगमन पर लोकसभा व जिला समिति के सभी पदाधिकारियों ने उनका भव्यता से स्वागत किया।

श्री जायसवाल ने कहा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार को लेकर बेहतर तरीके से अपना संगठन बनाने में जुटी हुई है और प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो चुके है हम अब प्रत्येक विधानसभा में ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अब कार्य कर रहे जिसे नवम्बर में पूरा कर लिया जाएगा व संगठन व आंदोलन को लेकर बेहतर कार्ययोजना केंद्रीय नेतृत्व ने बनाई है व प्रदेश सहप्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी लगातार संगठन को लेकर हर रोज वर्चुअल मीटिंग ले रहे है जिससे प्रदेश में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में एक अलग सा उत्साह पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है हम आगामी 4 नवंबर को बढ़े हुए बिजली की दर व स्मार्ट मीटर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव साय सरकार को चुनौती देंगे व हमारी मांग होगी कि बिजली बिल हाफ योजना को लागू किया जाए व बढ़े हुए बिजली की दर में कटौती की जाये।

लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद हमारे राजनांदगांव लोकसभा में उनका प्रथम आगमन था जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला संगठन को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया जिससे लोकसभा क्षेत्र से आये सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला राजनांदगांव के संगठन में कुछ पदाधिकारियों की नाराजगी को उन्होंने दूर किया व उनसे विस्तार से चर्चा कर सभी पदाधिकारियों को संगठित रहकर प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रस्टाचार, वादा खिलाफी व झूठे वादे की पोल खोलने के लिए तैयार रहने की बात कही।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने कहा है कि 4 नवंबर को होने वाले बिजली आंदोलन के विरोध में बेहतर तरीके से तैयारी करने के लिए आदेशित किया गया है पार्टी के पुराने नए सभी साथियों को व आम जनता से अपील कर आंदोलन को बेहतर तरीके से करने की तैयारी करने के लिए कहा गया है जिस पर राजनंदगांव के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इसे बेहतर ढंग से करने के लिए आश्वस्त किया है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश सचिव भाई पवन चंद्रवंशी जी,मनोज गुप्ता जी (जिला अध्यक्ष खेड़ागढ़), श्रीमती चित्र गुरुदेव जी (पूर्व लोकसभा अध्यक्ष),  राजेंद्र सोनी (जिला अध्यक्ष राजनंदगांव),  श्कृष्ण गोस्वामी जी,  सर्वजीत सिंह भाटिया जी,  कमलेश स्वर्णकार जी,‌ अशोक चौबे जी, अजय ठाकुर जी, रवि देवांगन जी, विक्की वेद छुरिया,  रमेश यादव जी, प्रभांशु खोपड़ागढ़,  पवन पटवा आदरणीय नायडू सर जी, राव सर जी,  बरतिया जयसवाल जी, रवि अमले जी,  यादव डॉक्टर जी,  फेसबुक निषाद जी की इत्यादि बड़े संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here