Home छत्तीसगढ़ ग्वालियर में छिपा था रायपुर का कुख्यात सूदखोर, छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक...

ग्वालियर में छिपा था रायपुर का कुख्यात सूदखोर, छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक इनपुट पर धर दबोचा…

39
0

ग्वालियरः मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात सूदखोर को पकड़ा है जो कि छत्तीसगढ़ से फरार होकर यहां छुपा था। सूदखोर का नाम वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से आई रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्वालियर के विंडसर हिल से उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पकड़ाए आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, सूदखोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। इसके छोटे भाई रोहित तोमर की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लंबे समय से रायपुर पुलिस को थी तलाश

छत्तीसगढ़ के रायपुर से कई महीनो से फरार चल रहे वीरेंद्र और उसका भाई रोहित की तलाश पुलिस को थी। जिसमें पुलिस ने वीरेंद्र को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र और उसके भाई के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में 5 महीने पहले मारपीट और धमकी देने की एफआईआर एक कारोबारी ने दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस इन दोनों की तलाश में लगातार दबिश भी दे रही थी।

कॉल लोकेशन से ट्रेस हुआ आरोपी

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी थी। हालांकि कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। इसके बाद उनकी तलाश और भी तेज हो गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वीरेंद्र तोमर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छुपा हुआ है। इसी आधार पर रायपुर की एक टीम ग्वालियर पहुंची, जहां क्राइम ब्रांच से संपर्क कर वीरेंद्र की कॉल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस किया गया। जिसकी लोकेशन सिटी सेंटर के विंडसर हल टाउनशिप में आई, जो की एक पॉश कॉलोनी में शुमार है।

आरोपी पर घोषित था इनाम

पुलिस ने थोड़ा और प्रयास किया तो उसकी सही लोकेशन पता चली तो पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबबंदी कर उसे विंडसर हिल के एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि आरोपियों पर पांच 5000 का इनाम भी घोषित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here