Home छत्तीसगढ़ 15 मिनट की कलेक्टर बनी 12वीं की छात्रा, पॉलिथीन मुक्त जिला बनाने...

15 मिनट की कलेक्टर बनी 12वीं की छात्रा, पॉलिथीन मुक्त जिला बनाने समेत दिए तीन महत्वपूर्ण निर्देश…

81
0

जांजगीर-चांपा. अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर जिले में यूनिसेफ और पुलिस प्रशासन के तत्वाधान में 12वीं कक्षा की छात्रा दीक्षा सारथी को 15 मिनट के लिए जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया. कलेक्टर की कुर्सी संभालने के बाद दीक्षा ने तीन प्रस्ताव पर अमल करने के निर्देश दिए. इस अनुभव ने न केवल दीक्षा बल्कि कई छात्राओं में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनने की ललक जगा दी है. (जांजगीर-चांपा में 15 मिनट की कलेक्टर)

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि छात्राओं को नेतृत्व का अवसर देना बेहद महत्वपूर्ण है. ग्रामीण अंचल के निजी स्कूल मे पढ़ने वालीं दीक्षा ने आज से पहले कभी कलेक्टर से सीधे मुलाक़ात भी नहीं की थी, लेकिन अंतराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिले का कामना संभालने का अवसर मिला. दीक्षा ने अब यूपीएससी पास कर आईएएस बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here