Home छत्तीसगढ़ बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ से ज्यादा के इनामी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ से ज्यादा के इनामी 41 माओवादियों का सरेंडर…

19
0

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे है। इसी कड़ी में आज बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 12 महिला और 29 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी, इसके अलावा DKSZC, तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के कैडर भी शामिल हैं।

किन-किन रैंकों के माओवादियों ने किया सरेंडर

आज पुनर्वास हुए 41 माओवादी कैडरों में निम्न स्तरों के सदस्य शामिल हैं –

PLGA बटालियन-01 और विभिन्न कंपनियों के 5 सदस्य

ACM-03, प्लाटून व एरिया कमेटी सदस्य – 11

PLGA सदस्य – 2

मिलिशिया प्लाटून कमांडर – 4

मिलिशिया डिप्टी कमांडर – 1

मिलिशिया सदस्य – 6

जनताना सरकार, DAKMS, KAMS के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य – 9

इस साल अब तक 560 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की आत्मसमर्पण नीति के चलते बीते दो वर्षों में नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता मिली है। 1 जनवरी 2025 से अब तक 528 माओवादी गिरफ्तार, 560 मुख्यधारा में लौटे, और 144 नक्सली मुठभेड़ों में ढेर हुए हैं। वहीं 1 जनवरी 2024 से अब तक 790 माओवादी आत्मसमर्पण, 1031 गिरफ्तार और 202 मुठभेड़ों में मारे गए।

इनके समक्ष माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज और उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, कोबरा और केरिपु बल के संयुक्त प्रयासों, साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति और ‘नियत नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होकर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविन्द्र मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर युलैण्डन यार्क, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश चौहान, डीसी अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर चन्द्रहास और उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा के समक्ष किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here