Home छत्तीसगढ़ नंदई रोड बाईपास में प्रीमियर शराब दुकान का जमकर विरोध, घंटों रहा...

नंदई रोड बाईपास में प्रीमियर शराब दुकान का जमकर विरोध, घंटों रहा चक्काजाम…

55
0

सडक़ मे उतरे मोहल्लेवासी, धरना प्रदर्शन चक्काजाम से आवागमन हुआ बाधित

राजनांदगांव (दावा)। नंदई रोड स्थित बायपास में प्रीमियर शराब दुकान खोले जाने से मुहल्लेवासियों द्वारा इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह शराब दुकान के विरोध में उतरे वार्ड वासियों ने सडक़ पर आकर जमकर धरना प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया जिससे नंदई रोड में लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हुई।

बता दें कि पिछले दिनों उक्त शराब दुकान के लिए उठे विरोध ने आज उग्र रुप धारण कर लिया और मुहल्ले के बूढ़े जवान, युवक युवतियों व महिलाएं बच्चे सभी सडक़ पर आकर स्थानीय प्रशासन मुर्दाबाद , दारु भ_ी बंद करो जैसे नारेबाजी करने लगे। प्रीमियर शराब दुकान के विरोध के संदर्भ में मुहल्लेवासियों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा नंदई इलाके में चारों ओर शराब भ_ी खोला जा रहा है। पिछले दिनों मेडिकल स्टोर में प्रिमियर शराब दुकान खोलने की कोशिश की गई। जिसका जमकर विरोध होने पर प्रशासन द्वारा इसे लखोली बायपास की ओर खोले जाने की बात कही गई थी। लेकिन फिर से उसी स्थान में खोल दिया है। शराब भ_ी के विरोध में जोगी कांग्रेस के शमसूल आलम भी अपने समर्थकों के साथ उतरे और विरोध प्रकट करते हुए इस शराब दुकान को बंद करने की मांग की।

चक्काजाम से देर तक
अवरुद्ध रहा आवागमन
नंदईवासियों का कहना है कि शहर में कई शराब की दुकानें संचालित है उसके बाद भी नंदई क्षेत्र में सडक़ के दोनों ओर शराब दुकान खोला जा रहा है। इससे मुहल्ले की माता-बहनों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। शाम होते ही शराबियों का आतंक शुरू हो जाता है। शराब पीकर लोग हुड़दंग मचाते हैं। बायपास के फ्लाई ओवर में चढक़र पेशाब करते हैं। शराब की बोतल उपर से नीचे सडक़ में फैंका जाता है। इससे लोगों को चोट लगने का डर बना रहता है।

वार्ड के जयकिशन शर्मा ने कहा कि दोनों साइड दारु भ_ी खुले होने धर परिवार बहु- बेटियों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शराबियों की गंदी-गंदी गाली-गलौज से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शराब भ_ी होने से व्यवसाय में भी फर्क पड़ रहा है। बेहतर होगा कि प्रशासन हमें भी शराब बेचने का परमीशन दें दें। उसी को बेचकर अपना घर चलाएंगे। इसी तरह वार्ड की अंजू साहू ने बताया कि शराब भ_ी खुलने से महिलाओं का बाहर निकलना हराम हो गया है वहीं युवतियों का कहना है कि बाहर निकलने पर शराबी लोग छींटाकसी करते हैं। इससे छेडख़ानी की घटना बढ़ गई है। महिलाओं का कहना है कि कलेक्टर उनकी बात सुन नहीं रह रहा। शराब भ_ी खुलने से मुहल्ले का वातावरण खराब हो रहा है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बहर हाल शराब दुकान के विरोध में उतरे नंदई वासियों के चक्का जाम से चौक के समीप अफरा तफरी की स्थिति रही। पुलिस भी पहुंचे पर लोगों के विरोध के आगे वे लोग भी कुछ नहीं कर पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here