Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु: राज्यपाल रमेन डेका- सीएम विष्णुदेव साय सहित कई...

छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु: राज्यपाल रमेन डेका- सीएम विष्णुदेव साय सहित कई मंत्रियों और विधायकों ने किया स्वागत…

30
0

जशपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड यात्रा के दौरान जशपुर पहुंची। आगडीह हवाई पट्टी पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री रामविचार नेताम, सांसद चिन्तामणी महाराज, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के मांझाटोली कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सोनारी एयरपोर्ट रोड पर राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले ही आम राहगीरों की आवाजाही रोक दी गई थी। राष्ट्रपति का काफिला लगभग 45 गाड़ियों का था, जो सोनारी एयरपोर्ट से रवाना हुआ। प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति के एयरपोर्ट के पिछले गेट से निकलने की संभावना थी, हालांकि मुख्य गेट और आसपास की सड़कों पर भी लोगों को खड़े होने की अनुमति नहीं दी गई। ड्यूटी पर जाने वाले कई लोगों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करनडीह स्थित जाहेर गाड़ में पूजा-अर्चना कीं। उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन सतर्क नजर आया। इस दौरान वाहनों के काफिले के साथ मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्‍यपाल संतोष गंगवार भी थे। उन्‍होंने भी जाहेरगाड़ में पूजा अर्चना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here