- रतनजोत के जहरीले पौधे का 19 बच्चों नें खाया फल, पहुंचे हास्पिटल
16 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा लाया गया, जहां हो रही उपचार,
00गंभीर 3 बच्चों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया है जिनका ईलाज जारी,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : प्राथमिक शाला करमतरा ग्राम के 19 बच्चो ने खाया रतनजोत के जहरीले पौधे का फल, पहुंचे हास्पिटल। खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले के करमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार सुबह स्कूल लगते ही प्रार्थना के दौरान अचानक हड़कंप मच गया, जब बच्चे एक–एक कर चक्कर खाकर जमीन पर गिरने लगे।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्कूल खुलने से पहले पहुंचे बच्चों ने स्कूल परिसर के आसपास लगे रतनजोत के जहरीले पौधे का फल खा लिया था।। इसके बाद 18 से 19 बच्चे बीमार पड़ गए।

सभी बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा लाया गया, जहां उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार चार बच्चों पर असर ज्यादा होने के कारण सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ लाया गया, जबकि बाकी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

*तीन बच्चे की हालत गंभीर*
तीन बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे खैरागढ़ रेफर किया गया है।।घटना की खबर फैलते ही करमतरा गांव में हड़कंप मच गया।। बड़ी संख्या में पालक और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, अस्पताल परिसर में दहशत और चिंता का माहौल है। बच्चे अस्पताल पहुंच चुके है,स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर से जहरीले पौधों को तुरंत हटाने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला खैरागढ़ जिले के करमतरा शासकीय प्राथमिक स्कूल का है।
*बाइट* : सीएमएचओ आशीष शर्मा का कहना है कि जो बच्चे रतनजोत के पौधे का बिज का फल खाकर गंभीर रूप से बीमार हुए हैं,उन बच्चों का इलाज जारी है और लगभग 19 बच्चों ने रतन बिज का फल खाया था। जिन में से 16 बच्चों का इलाज जालबांधा सीएससी में हो रहा है, वही तीन बच्चों का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में किया जा रहा है,जिनकी हालत स्थिर है और इन्हें अभी 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
*जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह* हमें कुछ देर पहले ही यह जानकारी प्राप्त हुई है,कि कमरतरा प्राथमिक शालाजो जालबांधा जिला पंचायत क्षेत्र में आता है,वहां कुछ बच्चे जो है 19 के आसपास बच्चे हैं जिनकी तबीयत रतनजोत बीज का फल खाकर बीमार हो चुके हैं,जिनका इलाज अभी चल रहा है सीएससी अस्पताल जालबांधा में । हम लगातार डॉक्टर से खुद बात कर रही हूं और तीन बच्चे जो गंभीर रूप से बीमार है उन बच्चों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में ले जाया गया है । इलाज के लिए तो वहां मैं सीएमएचओ से बात की है आशीष शर्मा और बीएमओ डॉक्टर विवेक बिसेन से की हैं उनसे मैं लगातार बात कर रही हूं और बच्चे जो वहां पर उपचार करवा रहे हैं उनकी स्थिति अभी स्थिर है, उनके माता-पिता से मैं अपील करना चाहूंगी कि बच्चों के माता-पिता डरे नहीं, हम पूरा परिवार हैं हम उनके साथ में हैं जितना हो सकता है हम उनकी मदद करेंगे और कोई भी बच्चा अभी गंभीर स्थिति में नहीं है, सभी बच्चे स्वस्थ हैं और उनके लिए लगातार शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग से हम बात कर रहे हैं और इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे हम उन पर आवश्यक कार्यवाही के लिए भी पत्र लिखेंगे फिलहाल बच्चे अभी पूरे स्वस्थ हैं और आप लोगों से अपील है कि आप डरे नहीं पलक जो हैं यथासंभव जो भी मदद है हम बिल्कुल आपके लिए करेंगे।।



