Home छत्तीसगढ़ ED ने बंगाल पुलिस और प्रशासन पर सबूत छीनने का लगाया आरोप…

ED ने बंगाल पुलिस और प्रशासन पर सबूत छीनने का लगाया आरोप…

21
0

नई दिल्ली। ईडी की ओर से कहा गया है कि गुरुवार को ईडी मुख्यालय इकाई ने कोयला तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल और दिल्ली में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलएम) के तहत की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह सिंडिकेट अनूप माजी के नेतृत्व में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के पट्टा क्षेत्रों से अवैध रूप से कोयला निकालने और चोरी करने में संलिप्त है।

तलाशी के दौरान उपजा विवाद

ईडी ने स्पष्ट किया है कि तलाशी अभियान की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई थी। हालांकि, एजेंसी का आरोप है कि बंगाल की मुख्यमंत्री के पुलिस बल और राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ आगमन के बाद स्थिति बदल गई। ईडी के मुताबिक, दो परिसरों में तलाशी के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कथित तौर पर हस्तक्षेप किया और वहां से भौतिक दस्तावेज एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जबरन हटा दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here