० सामाजिक एकता से ही गोंडवाना के ऐतिहासिक महत्व को बरकरार रखा जा सकता है
० अखिल गोण्डवाना गोण्डी धर्म संस्कृति, साहित्य सम्मेलन एवं फडापेन महागोंगों का गौरवशाली 24वां वर्ष का कार्यक्रम अमरकंटक में संपन्न

डोंगरगढ़(दावा)। गोण्डवाना रत्न पेन.दादा हीरासिंह मरकाम के जयंती पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 24वां वर्ष के “अखिल गोण्डवाना गोण्डी धर्म ,संस्कृति ,साहित्य सम्मेलन एवं फडापेन महागोंगों का चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 11 से 14 जनवरी 2026 तक गोण्डवाना सेवान्यास के तत्वावधान में न्यास के राष्ट्रीय मुख्यालय अमरकंटक गोण्डवाना मेला मैदान में शानदार एवं भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रथम दिवस -गोण्डवाना पेन जागरण तथा मांदी (पंडा,भूमका)सम्मेलन किया गया । पेनशक्तियों का गोंगों राष्ट्रीय पूनेमाचार्य इंद्रपाल सिंह मरकाम जी,माथुर सिंह कोर्राम ,बी.एस.राज सहित देशभर आये पंडा भूमकाओं की सानिध्य में संपन्न हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में गोण्डवाना युवा सम्मेलन सांस्कृतिक एवं समाजिक जनचेतना पर विचार गोष्ठी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि तिरुमाल हेंमत कोर्चे (निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.एस.यू.) रहे। कार्यक्रम के तृतीय दिवस -गोण्डवाना गोण्डी धर्म संसद एवं गोण्डी भाषा साहित्य पर मंथन व्यापक चर्चा किया गया।सम्मेलन के द्वितीय सत्र में गोण्डवाना अधिकारी ,कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रुप से तिरुमाल शाहपाल सिंह टेकाम (प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश),तिरुमाल सी.एल.ठाकुर (संस्थापक सदस्य) तिरुमाल शंकर सिंह केरमा (प्रदेश प्रवक्ता) तिरुमाल पुनीत मंडावी (प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़)तिरुमाल बी.एल.जगत (महासचिव),तिरुमाल चेमसिंह मरकाम (प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष छत्तीसगढ़),तिरुमाल यू.आर.युवने (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़), इत्यादि पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।कर्मचारी ,अधिकारियों के सम्मेलन में संयुक्त रुप से कार्य आयोजना बनाकर समाज हित में रचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। तृतीय सत्र में गोण्डवाना मात्रृशक्ति महासभा का सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि तिरुमाय प्रीतम पंद्राम ,विशिष्ट अतिथि -तिरुमाय गोमती मरकाम जी तथा अध्यक्षता तिरुमाय शांतिराज कुशराम जी ने किया।कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस -भव्य रैली के साथ माई नर्मदा परिक्रमा किया गया तत्पश्चात गोण्डी पूनेम सांस्कृतिक ,साहित्य सम्मेलन किया गया।द्वितीय सत्र में गोण्डवाना के महामानव ,गोण्डवाना रत्न पेन.दादा हीरासिंह मरकाम जी के जयंती महोत्सव पर गोण्डवाना मेला मैदान में उनके नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण कार्याक्रम के मुख्य अतिथि तथा स्थानीय विधायक पुष्पराजगढ़ तिरुमाल फुंदेलाल मार्को जी एवं न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक तथा पालीतानाखार विधायक तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम के कर कमलों से किया गया। उनके जयंती महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। अमरकंटक का आसमान दादा हीरासिंह मरकाम अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, दादा जी का नाम रहेगा जैसे नारों से गुंजायमान होता रहा।
खैरागढ़ राजघराने के राजकुमार भवानी बहादुर सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा की सामाजिक एकता से ही गोंडवाना के ऐतिहासिक महत्व को बरकरार रखा जा सकता है। जब तक गोंडवाना में सभी समाज समाहित नहीं हो जाते तब तक गोंडवाना का अर्थ पूरा नहीं होगा।तृतीय सत्र में गोण्डवाना के राजवंशों के वंशजों (राजपरिवारों) का सम्मान एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भमोनीगढ (सागर)के राजवंश अवधराज मस्कोले ,खैरागढ़ के राजवंश भवानी बहादुर सिंह ,धमधागढ के राजवंश (केंद्रीय धमधा महासभा सभापति)कमलेश सोरी जी ,दसरंगपुर खडसरा कवर्धा तारकेश्वर सिंह खुसरो उपस्थिति रहे। दादा पेन.हीरासिंह मरकाम के जयंती महोत्सव में उनके सुपुत्र तुलेश्वर सिंह मरकाम जी एवं पुत्रवधू गोमती मरकाम जी एवं उनके परिवार जनों ने तीली के लड्डू उनके तैलचित्र पर अर्पित किया। सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देनेवाले सभी गायकों ,कलाकारों को न्यास के मीडिया प्रभारी बी.एल.जगत जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिव गों.ग.पा.) ,तिरु.कमलेश टेकाम जी (प्रदेशाध्यक्ष गों.ग.पा.मध्यप्रदेश), संजय कमरो (प्रदेशाध्यक्ष गों.ग.पा.छत्तीसगढ़) दादा बी.एल.कोर्राम, दादा पी.एल.खंडाते, दादा कोमलसिंह ठाकुर, द्विजेन्द्र मार्को, अनिल सिंह ध्रुर्वे (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवामोर्चा गों.ग.पा.) देवरावेन भलावी (जिलाध्यक्ष गों.ग.पा छिंदवाड़ा ) महेश कुमार वट्टी फिल्मकार, संतोष चंद्राकर (संगठन मत्री गों.ग.पा) जयनाथ केराम, रीतु पंद्राम (युवानेता गों.ग.पा.) (इत्यादि सम्मानीयजनों की गरिमा उपस्थिति रही।
हीरासिंह मरकाम की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फुंदेलाल मार्को (विधायक पुष्पराजगढ़ मध्यप्रदेश) का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिन्होंने अपने विधायक निधि मद से गोण्डवाना रत्न पेन. दादा हीरासिंह मरकाम की आदमकद प्रतिमा का निर्माण कर अनावरण किया तथा आगामी वर्ष में मंच पर तथा मैदान में शेड निर्माण करने का घोषणा किये हैं। न्यास की ओर उन्हें गोण्डवाना सामुदायिक भवन की मांग किया गया। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई। न्यास गोण्डवाना के राजवंशों का भी अभार प्रकट करती हैं जिन्होंने अपनी उपस्थिति दी विशेष कर भमोनीगढ़ (सागर) के राजा साहब अवधराज मस्कोले जी का जिन्होंने सागर मध्यप्रदेश में 2.50 एकड़ जमीन गोटूल हेतु गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट को दान दी। न्यास सभी पंडा भूमकाओं को भी धन्यवाद ज्ञापित करती है उन्होंने देवकार्य में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यास सभी साहित्यकारों अतिथियों प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करती है।
छत्तीसगढ़ से 88 हजार रुपए का महत्वपूर्ण योगदान सम्मेलन हेतु दिया गया
न्यास कोटा (बिलासपुर) क्षेत्र के कर्मचारियों, सगाजनों तथा गोण्डवान शासकीय कर्मचारी यूनियन के सदस्यों को भी धन्यवाद ज्ञापित करती है जिन्होंने हमारे न्यास मीडिया प्रभारी बी.एल.जगत को रशीद ,फोनपे आनलाइन माध्यम से नगद 80000 नगद तथा न्यास के सीधे खाते में 8000 कुल 88000 (अठासी हजार) सबसे अधिक सहयोग राशि संग्रह करने में सहयोग किया। विशेष आभार सनत नेताम (आरक्षक सीआरपीएफ) बेडापाट तथा डां. विष्णु मसराम (खैरझिटी)जिन्होंने अतिरिक्त सहयोग राशि प्रदान किया। गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक गोण्डवाना तूफान भानु, बंसती रंगीला, महेश यादव, हल्की यादव, सुभाष वरकडे(मंडला), दिलीप सिंह उइके (डिंडौरी), पुरुषोत्तम शाह पट्टा (अनुपपुर मध्यप्रदेश) सहित देश भर आयें सभी कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापित करती है। कार्यक्रम में देश के कोने कोने आए सभी मात्रृशक्तियों, पितृशक्तियों युवाशक्तियों सहित जीएसयू के सभी पदाधिकारियों सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करता है।
मंच संचालन के लिए साहित्यिक भाषा शैली तथा भावपूर्ण व्यक्तव्य के लिए सम्मलसिंह मरकाम (आडिट आफिसर छिंदवाड़ा) सहित कुलदीप मरकाम(अधिवक्ता), बी.एल.जगत, प्रभु जगत, दुर्गाप्रसाद कोर्राम (उपाध्यक्ष गों.ग.पा. मध्यप्रदेश) तथा वैशाली ध्रुर्वे को भी धन्यवाद ज्ञापित करता है। अनुपपुर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन सहित नगर पंचायत अमरकंटक को विशेष सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिन्होंने भी आर्थिक सहयोग राशि प्रदान किया उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम को सफल आयोजन एवं संयोजन में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देनेवाले सभी सम्मानीयों को गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट, अमरकंटक की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद सादर आभार व्यक्त किया गया।


