Home छत्तीसगढ़ राजगामी सम्पदा समिति के अध्यक्ष पद पर गोलछा मनोनित होंगे?…

राजगामी सम्पदा समिति के अध्यक्ष पद पर गोलछा मनोनित होंगे?…

23
0

राजनांदगांव (दावा)। सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा समिति की कीमती सम्पदा कुल 38 ग्रामों तक विस्तार लिए है। जिसकी भूमि का कुल रकबा 2088.24 एकड़ भूमि है। जिसमें कृषि भूमि 1704.96 एकड़ है।

इसी प्रकार, राजगामी सम्पदा की गोलबाजार स्थित 5.85 रकबे में 379 निवासी एवं व्यवसायी किराएदारों को प्लाटों व मकानों को किराए पर दिया गया है। इसके अलावा, शहर एवं 6 ग्रामों में वर्गीकृत 30 प्लाटो व मकानों को भी किराएदारी पर दिया गया है। राजनांदगांव जिले में स्थित राजगामी सम्पदा के 30 ग्रामों में वर्गीकृत 69 बगीचे, कोठारबाड़ी, पालकछार एवं तीन तालाब हैं। इन उक्त सम्पतियों को महिला एवं सहायता समूह एवं ठेकेदारों को कृषि कार्य के लिए निर्धारित लीज पर दिया जाता है। तालाबों, बाड़ी, पाल कछार को भी निर्धारित वर्षों के लिए लायसेंस पर दिया जाता है। अब उक्त विशाल व बेशकीमती राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष पद पर विराजमान होने की भाजपा नेताओं में स्पर्धा चल रही है। इस स्पर्धा में ज्ञात हुआ है कि राजेन्द्र गोलछा आगे चल रहे हैं। उनका नाम तय माना जा रहा है। वे पूर्व में पार्टी के विशेष महत्वपूर्ण पदों की शोभा बन चुके है। इसके अलावा, दो वरिष्ठ भाजपा नेता भी, जो पूर्व में राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष पद पर मनोनित हो चुके हैं, वे पुन: अध्यक्ष बनने लालायित हैं। किन्तु, उन्हें दोबारा यह स्वर्णीम अवसर मिलेगा, इसकी उम्मीद नहींवत है। क्यों कि, राजधानी स्थित राजनैतिक पावरहाउस से उन्हें स्पष्ट कह दिया गया है कि दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता। इससे स्वाभाविक है, इन वरिष्ठ भाजपा नेताओं के पक्षधर रहे कार्यकर्ताओं में असंतोष है। फलस्वरूप, चर्चाओं में यह सुगबुगाहट हो रही है कि जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर सचिन बघेल को फिर तीसरी मरतबे ‘‘अध्यक्ष’’ क्यों मनोनित किया गया? यूं भी जिले की भाजपा में बगावत के सूर धीरे-धीरे मुखर हो रहे हैं। जिसका उदाहरण, आर.एस.एस. से आए नीरज यादव हैं। जिन्हें उनके द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर बगैर शो काज नोटिस के 24 घण्टे के भीतर ही निलम्बित कर दिया गया। जिसे पार्टी भीतर के ही सक्रीय कार्यकर्ताओं ने अनुचित बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here