राजनांदगांव / शहर के पटरी पार इलाका शांति नगर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है। समिति के विरेंद्र रजक ने बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर गली नंबर 5 शांति नगर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर देवो में देव भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना , दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि सहित भजन- पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तत्पश्चात भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में लोगों को अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर भगवान शिव की कृपा प्रसादी पाने के लिए अपील की गई है



