Home छत्तीसगढ़ शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह

शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह

10
0

पुरानी बस्ती रायपुर स्थित श्री राम जानकी गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम फाल्गुन कृष्ण नवमी तदनुसार 11 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधिवत हवन -पूजन के कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात भगवान शिव की आरती की गई एवं *ओम जय शिव ओंकारा भोले जय शिव ओंकारा ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा* स्तुति की गई। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया तथा भोग -भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर परिसर में प्रसाद प्राप्त किया। इस पूरे कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अजय तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश शुक्ला, चंद्रकांत यदु, आलोक पांडे, निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here