Home छत्तीसगढ़ ईरान-अमेरिका की मिसाइलों ने भारत में फूंक दिए 16.32 लाख करोड़! दो...

ईरान-अमेरिका की मिसाइलों ने भारत में फूंक दिए 16.32 लाख करोड़! दो दिन की गिरावट में निवेशकों ने गंवाया पैसा

6
0

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों में तगड़ी गिरावट दिखी. इस भारी गिरावट से निवेशकों की पूंजी में 16.32 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है. इस सप्‍ताह सोमवार और बुधवार को हुई ट्रेडिंग में लगातार गिरावट दिखी है, जबकि आज यानी गुरुवार को बाजार में तेजी का माहौल है. मंगलवार को होली के उपलक्ष्‍य में बाजार बंद थे. इस तरह, पिछले दो कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 16 लाख करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा घट चुका है.
बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,122.66 अंक यानी 1.40 फीसदी टूटकर 79,116.19 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,795.65 अंक या 2.23 फीसदी तक गोता लगाकर 78,443.20 अंक पर आ गया था. 28 फरवरी से शुरू हुए भू-राजनीतिक संकट के बीच पिछले शुक्रवार से अब तक सेंसेक्स कुल 2,171 अंक या 2.67 फीसदी गिर चुका है. इस गिरावट के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले शुक्रवार से अब तक 16,32,428.12 करोड़ रुपये घटकर 4,47,18,243.15 करोड़ रुपये रह गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here