Home छत्तीसगढ़ शीला थीजन मेमोरियल हाई स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का...

शीला थीजन मेमोरियल हाई स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ भावपूर्ण आयोजन..

13
0

0 छात्रों ने गुरुजनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर लिया आशीर्वाद, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने का दिया संदेश
राजनांदगांव। नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था शीला थीजन मेमोरियल हाई स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बताए आदर्शों एवं मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचीन भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का जीवंत रूप देखने को मिला। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों से विशेष रूप से निर्मित पुष्प-गुच्छ एवं शुभकामना संदेश भेंट कर अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं का आदरपूर्वक सम्मान किया। इसके साथ ही वक्ताओं द्वारा गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु के सर्वोच्च स्थान से अवगत कराया गया।
सांस्कृतिक धरोहर व नैतिक मूल्यों से जोडऩा उद्देश्य
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान में केवल गुरु पूर्णिमा ही नहीं, बल्कि भारत के सभी प्रमुख राष्ट्रीय, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पर्वों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक विरासत तथा नैतिक मूल्यों की जानकारी देना है, ताकि उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, जागरूकता एवं गर्व की भावना विकसित हो और वे अपनी समृद्ध धरोहर से निरंतर जुड़े रहें।
छात्रों की सक्रिय भागीदारी से सफल हुआ आयोजन
यह संपूर्ण गरिमामय कार्यक्रम संस्था की एकेडेमिक इंचार्ज सुश्री निहारिका मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here