पुराना ढाबा में मंगलवार को हुई थी वारदात
राजनांदगांव(दावा)। शहर के पुराना ढाबा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कातिलाना हमले के मामले में लालबाग पुलिस ने आज चार आरोपियों का गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थी विकास मेश्राम पिता कन्हैया मेश्राम पुराना ढाबा वार्ड का निवासी है। उसने 28 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि विक्की नायडू निवासी पुराना दाबा अपने अन्य साथियों संजय नायडू, रमेश और विशाल ने वाद-विवाद कर धारदार हथियार से हमला किया है। अपना उपचार जिला अस्पताल में करा रहा हूं। इस रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रं. 0167/2020 धारा 294, 506, 324, 327, 307, 34 भादंवि कायम कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी जी.एन. बघेल एवं सीएसपी एम.एस. चंद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी लालबाग के साथ एक विशेष टीम आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित की गई। टीम द्वारा अलग अलग स्थानों से आज 29 अप्रैल को आरोपी विक्की तिवारी (नायडू) से घटना में प्रयुक्त लोहे का पंच जप्त कर आरापियों विनय उर्फ विक्की तिवारी (नायडू) पिता रमेश उम्र 30 वर्ष निवासी शिवनगर दाबा वार्ड नं. 04, संजय तिवारी पिता रमेश तिवारी (नायडू) उम्र 38 वर्ष निवासी शिव नगर वार्ड नं. 04 दाबा, प्रमोद चौखांडे पिता स्व. राजकुमार उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 चिखली और विशाल भारती पिता प्रेमलाल भारती उम्र 23 वर्ष निवासी शांतिनगर रवि किराना दुकान के पास पुलिस चौकी चिखली को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। घायल प्रार्थी का उपचार जारी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग, प्रधान आरक्षक शेषनाथ चौबे, आरक्षक मनीष वर्मा, मानिकपुरी, मनोज खूंटे शामिल थे।



