घुमका(दावा)। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल का शनिवार को प्रथम घुमका आगमन हुआ। इस अवसर पर घुमका प्रवेश द्वार के पास स्थानीय कांग्रेसियों व युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ता ने भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेसियों द्वारा बाइक रैली के माध्यम से घुमका प्रवेश द्वार से विधायक स्वयं बाइक चलाते हुए युवा नेता नवनीत सिंह के युवा ग्रुप ने जोश से भरे नारों के साथ उनका काफिला घुमका बस स्टैंड मंच के पास पहुंचा।
इस मौके पर जोरदार नारों के साथ-साथ पटाखों से भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचों, जनपद सदस्यों, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेस और ग्रामीणों द्वारा पुष्प माला से विधायक बघेल का स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत घुमका की सरपंच फूलमती वर्मा ने ग्राम के विकास के लिए कुछ मांगों का उल्लेख किया। मीडिया प्रभारी नवनीत ने बताया कि विधायक बघेल ने अपने उद्बोधन में घुमका क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया और घुमका मेरा घर है और घर की समस्या से मैं पूर्ण रूप से अवगत हूं। क्षेत्रवासियों के सहयोग से मुझे एक और पद की प्राप्ति हुई है। आपके इस विश्वास को मैं टूटने नहीं दूंगा। क्षेत्र की जनता के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
कांग्रेसियों ने विधायक बघेल को बूंदी से तौल कर उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शोभाराम बघेल, कमल कुमार दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, पूर्व जनपद सदस्य चंद्रेश वर्मा, रतन यादव, विधायक प्रतिनिधि महेश वर्मा, नवीन लुनिया, जय कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी नवनीत सिंह, विक्की सिंह राजपूत, राज वर्मा, प्रहलाद यादव, टुमलाल वर्मा, कमल बंजारे, कैलाश शर्मा, माहरा पटिला, ओमप्रकाश साहू टेमरी, साहू शिक्षक, छोटू, गीतांश, सचिन, साहिल, हरि एवं सभी ब्लॉक पदाधिकारी, कांग्रेसजन और भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।



