राजनांदगांव(दावा)। शहर से थोड़ी दूर नेशनल हाइवे समीप स्थित नामी होटल राज इम्पीरियल में पुलिस ने 13 जुआडियों को जुआं खेलते हुए धर दबोचा। उनके पास से पुलिस ने ६ लाख 49 हजार 670 रूपये नगदी बरामद की। समाचार लिखे जो तक जुआडिय़ों के नाम उजागर नहीं हुए है।
लेकिन बताया जाता है कि 13 की संख्या में जुआड़ी शहर सहित आसपास के शहर के धनाढ्य वर्ग के लोग थे। ज्ञात हो कि शहर की इस सुप्रसिद्ध होटल में जुआं खेले जाने की भनक पूर्व में भी मिलती रही है लेकिन पुलिस पक्का सुबुत नहीं होने के चलते रेड नहीं डाल पाई थी जैसे ही विश्वस्त सूत्रों द्वारा होटल में लाखों की जुआं खेले जाने का पता चला। लालबाग थाने की पेट्रोलिंग पार्टी देर शाम होटल में धावा बोलकर जुआडिय़ों को रंगे हाथों जुआं खेलते पकड़ लिए।
समाचार शहर में जंगल में आग की तरह फैलते ही होटल संचालक व संबंधित लोगों में हडक़म्प मच गया। पुलिस जुआडिय़ों को हिरासत में लेकर 6 लाख 49 हजार 670 रु. की जब्ती बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही को अंजाम देने में जुटी रही। बड़े जुए की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला भी राज इम्पीरियर पहुंचकर होटल के एक-एक कमरों को खेलकर तलाशी लेने के निर्देश दिये। संपूर्ण कार्यवाही में प्रोविजनल डीएसपी रूचि वर्मा, मोनिका पांडे थाना प्रभारी एवं थाना बसंतपुर, थाना लालबाग द्वारा की गई।



