नई दिल्ली । केंद्र सरकार कर्मचारी संगठन की मांगों को स्वीकार कर लेती है तो भारतीय रेलवे के करीब देश में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जल्द ही राहत की खबर मिल सकती है। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि Privilege/Complementary Pass और PTO की तारीख को 31 अक्टूबर 2021 तक बढ़ाया जाए। दरअसल एसोसिएशन का मानना है कि कोरोना महामारी के चलते देश में कई स्थानों पर Lockdown लगा है, ऐसे में लोगों की आवाजाही रुक गई है। लोगों को अपनी यात्रा भी कैंसिल करनी पड़ी है, इसलिए Privilege/Complementary Pass की डेडलाइन बढ़ानी चाहिए।
दीपावली और दशहरा अवधि में मिलेगा लाभ
कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि Privilege/Complementary Pass और PTO की तारीख आगे बढ़ने से रेलवे कर्मचारी इसे दशहरा और दीपावली पर छुट्टियों के दौरान उपयोग कर सकेंगे। एसोसिएशन का मानना है कि केंद्र सरकार को इस मामले में तत्काल फैसला लेना चाहिए। भारतीय रेलवे अगर इस फैसले को मान लेता है तो इससे देशभर के लाखों रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा। AIRF ने हाल ही इस संबंध में एक पत्र रेल मंत्रालय को लिखा है।
रेल कर्मचारियों के Appraisal पर भी कोरोना की मार
इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों Appraisal पर भी कोरोना महामारी की मार पड़ी है। कोविड-19 के कारण कर्मचारियों का सालाना Appraisal FY 2020-21 आगे बढ़ चुका है। DoPT ने कहा है कि CSS, CSSS और CSCS काडर के Group A, B और C की Annual Performance Assessment Report (APAR) जमा करने की तारीख 31 दिसंबर 2021 तक आगे बढ़ा दी गई है।
केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार जो लोग 28 फरवरी 2021 को रिटायर हो चुके हैं, उनको इसका फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले भी 2019-20 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के APAR की अवधि बढ़ दी थी। इसे बढ़ाकर मार्च 2021 तक कर दिया गया था। पहले इसे 31 दिसंबर 2020 तक पूरा करना था। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग (DoPT) के ऑर्डर के मुताबिक मौजूदा स्थितियों को देखते हुए APAR को पूरा करने की मियाद बढ़ा दी गई है।
31 दिसंबर तक बढ़ गई है इंक्रीमेंट की प्रक्रिया
केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक सभी कर्मचारियों को खाली फॉर्म या ऑनलाइन फॉर्म लेने का काम पूरा करना था। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इंक्रीमेंट की प्रक्रिया का यह पहला कदम होता है। लॉकडाउन के कारण यह काम पूरा नहीं हुआ है, इसलिए सरकार ने मियाद को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है। आदेश के मुताबिक रिपोर्टिंग ऑफिसर को 30 जून तक Self Appraisal जमा करना होता है और 31 दिसंबर तक यह अप्रेजल की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कर्मचारी नेताओं की मानें तो Lockdown के दौरान ऑफिस में रोटेशन के आधार पर काम चलता रहेगा। यही कारण है कि कई ऑफिसों में जिम्मेदार अधिकारी अप्रेजल प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं।



