कल्लूबंजारी (फोटो) छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत गत 27 सितम्बर को छुरिया विकासखंड स्तरीय विभिन्न कौशल प्रतियोगिता छुरिया में आयोजित हुआ। जिसमें बूचाटोला संकुल आश्रित शासकीय प्राथमिक शाला बूचाटोला से विभिन्न 7 कौशल क्षेत्रों में से 4 छात्र -छात्राएँ प्रथम स्थान प्राप्त कर राजनांदगाँव जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है। प्राथमिक शाला बूचाटोला से कु.जास्मीन पठन कौशल कक्षा 4 से 5 स्तर, कु. प्रियंका चंद्रवंशी लेखन कौशल कक्षा 1 से 3 स्तर, निखिल कुमार गणितीय कौशल कक्षा 1 से 3 स्तर, हुकुमचंद कंवर हस्त पुस्तिका निर्माण कक्षा 4 से 5 स्तर के लिए चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त कु.मानवी पठन कौशल कक्षा 1 से 3 स्तर प्राथमिक शाला सल्हईटोला, कु. रीतिका रावटे लेखन कौशल कक्षा 4 से 5 स्तर प्राथमिक शाला बिजेपार, हेमराज रावटे गणितीय कौशल कक्षा 4 से 5 स्तर मासूलकसा , कु.खुशी यादव हस्त पुस्तिका कक्षा 1से 3 स्तर भर्रीटोला (ब)से चयन हुआ है। उपरोक्त सभी विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले के लिए चयनित हुए हैं। प्राथमिक शाला बूचाटोला से 4 बच्चों का प्रथम स्थान प्राप्त कर चयन शिक्षकों के अथक प्रयास व पालकों एवं एसएमसी के जागरूकता से संभव हो पाया है। जिले के लिए एक ही विद्यालय से 4 बच्चों का चयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। माध्यमिक शाला बूचाटोला से विगत वर्षों में 8 बच्चों का चयन प्रयास विद्यालय के लिए हुआ है। पूर्व में भी बूचाटोला स्कूल से निकले छात्र राज्य एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना व अपने शाला,शाला ग्राम,माता-पिता एवं गुरूजनों का नाम रौशन कर चुके है । ग्राम बूचाटोला के चारों शालाओं में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण बना हुआ है। बच्चों के शानदार उपलब्धि पर बीईओ द्वय लालजी द्विवेदी एवं के.आर.कोवाची, बीआर सी संतोष पांडे,छुरिया के संकुल प्राचार्य एच.के.खिलारी,
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुरेटी,कौशल प्रतियोगिता के ब्लाक नोडल प्रभारीगण एवं सीएसीगण वीरेन्द्र साहू, नाथूराम सूर्यवंशी, के.आर.साहू, सुरेश साहू, हेमंत उके, टोमन साहू,कमल देवांगन, उत्तम गौतम टंडन,राम प्रसाद लाड़े ,वेदराम पटेल,ब्लाक के सभी संकुल समन्वयकों, बूचाटोला के संकुल प्राचार्य विजय मेश्राम,जी.एस.उर्वशा, बी.डी.साहू, प्रधान पाठक अधीन राम साहू, बूचाटोला के सीएसी सुन्दर साहू,प्रभारी प्रधान पाठक बी.के.साहू ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भगवान दास पुराम,प्रधान पाठक शेरसिंह परतेती, शिक्षक अमर दास बंजारे आदि सहित शाला एवं संकुल के समस्त शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने सभी बच्चों को बधाई दी है।



