Home समाचार कोरोना काल में गरीबों का निवाला छीनने का पाप किया है सीएम...

कोरोना काल में गरीबों का निवाला छीनने का पाप किया है सीएम बघेल ने- बजाज

70
0

गरीबों के लिए मोदी जी द्वारा भेज गये लाखों टन चावल ढकार ली कांग्रेस सरकार… जांच की मांग
राजनांदगांव।
गत वर्ष के कोरोना संकट काल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए केन्द्र से भेजे गये लाखों टन चांवल छ.ग. के भूपेश सरकार द्वारा ढकार लिए जाने का आरोप भाजपा के नेता अशोक बजाज द्वारा लगाया गया है। इस सन्दर्भ में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर को राजनांदगांव में विधानसभा स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पूर्व 7 एवं 8 अक्टूबर को राज्य सरकार के चांवल एवं गरीबों को दिये जाने वाले मुफ्त चना घोटोले का पर्दाफास करने राशन दुकानों के सामने भाजपाइयों द्वारा धरना दी जाएगी।

अपेक्स के पूर्व चेयरमेन व वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज (रायपुर) ने आज भाजपा जिला कार्यालय में जिला भाजपाध्यक्ष मधुसूदन यादव महामंत्री द्वय सचिन बघेल, दिनेश गांधी, पूर्व भाजपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ. रेखा मेश्राम, पूर्णिमा साहू, सुश्री आभा तिवारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, अमर ललवानी, रघुवीर वाधवा, आशीष डोंगरे, माधुरी जैन आदि की उपस्थिति में श्री बजाज ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही लगातार घोटाले पर घोटाले किये जा रहे हैं। अफ़सोस की बात यह है कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए चांवल में भी कांग्रेस सरकार ने बड़ा घोटाला कर लिया है। भाजपा द्वारा बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद भी कांग्रेस ने यह घोटाला जारी रहा है, यह अफसोसनाक है। इस सन्दर्भ में नई दुनिया के अंक में 9 सितम्बर 2020 को छपा था। 20 मई को भी छापा गया था कि राशन दुकान में चना नहीं बांटा जा रहा। श्री बजाज ने कहा कि पहले दौर के कोरोना संकट काल में लोगों के समक्ष विकट मोदी ने सभी जरूरतमंदों तक दो महीने के लिए मुफ्त चांवल देने का निर्णय लिया था। महज़ सुर्खियां बटोरने के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर दो महीने और चांवल बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन मोदी ने सीधे दीवाली तक सभी ज़रुरतमंदों को मुफ्त चांवल देने की घोषणा की। यह तमाम चांवल आवंटन कर भी दिया गया। लेकिन अन्य तमाम केन्द्रीय योजनाओं की तरह ही इसका लाभ भी जनता तक पहुंचाने के बजाय कांग्रेस हड़प रही है। यह अपने आप में एक बड़ा घोटाला है।

श्री बजाज ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से हर महीने 1 लाख 385 टन अतिरिक्त आवंटन किया जा रहा है. प्रति व्यक्ति 5 किलो चांवल प्रति महीने के मान से इससे दो करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने यह लाभ मिलना था. लेकिन इसमें से मुश्किल से एक तिहाई लोगों तक यह लाभ पहुंच रहा है. करीब 1.5 करोड़ गरीबों के मुंह से निवाला छीना है कांग्रेस सरकार ने। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिल, विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नुलाल मोहले समेत भाजपा विधायकों के सवाल के जवाब में शासन ने स्वीकार किया है कि प्रति माह 1 लाख 385 टन अतिरिक्त चावल केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ को आयंटित किया जा रहा है। केन्द्र द्वारा आवंटित अतिरिक्त चांवल दाना-दाना हितग्राहियों तक पहुंचाये जाये। अभी तक जो चांवल नहीं दिए गए हैं, उसका नगद भुगतान किये जायें, गरीबों का निवाला छीनने वाले इस घोटाले के लिए कांग्रेस प्रदेश की जनता से माफी मांगे,इस घोटाले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को कड़ी सजा मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here