ग्राम बरछाटोला में समस्त ग्रामवासियों व यंग स्टार क्लब के सौजन्य से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उद्घाटन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मंडल छूरिया अध्यक्षता कृष्ण कुमार कांडे प्रचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल हालेकोसा हेमलाल पंचारे पूर्व सरपंच झिथराटोला खम्मन वर्मा ग्राम पटेल चामरराय साहू विष्णु वर्मा मोती पाल धनकर धुरसिंग साहू अशोक वर्मा तोरण वर्मा जी सहयोग से फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविंद्र वैष्णव ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कबड्डी का खेल हमारे देश का एक अदभुत और प्रचीन खेलो मे से एक है जो पुनर्जन्म को दर्शाता है हमे खेल को अनुशासन में रहकर खेल को खेलना चाहिए जिससे आप भविष्य में एक आदर्श खिलाड़ी बन सके कार्यक्रम में कांडे जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमे खेल को लक्ष्य बना कर खेलना चाहिए जिसके आगे चलकर एक अच्छा खिलाड़ी बनकर उभर सके प्रतियोगिता में विष्णु वर्मा ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर मानसिंह वर्मा मुरारी पाल कृष्णसाहू लक्ष्मण साहू महेन्द्र वर्मा देवदास नकछेदु चंद्रवंशी राजकुमार चंद्रवंशी रामरतन वर्मा उभेलाल साहू सहित बडी संख्या में ग्रामवासी एव खिलाड़ी बंधु उपस्थित थे



