Home छत्तीसगढ़ भिलाई स्‍टील प्‍लांट में गुजरात के पत्रकार दल ने देखा इस्‍पात का...

भिलाई स्‍टील प्‍लांट में गुजरात के पत्रकार दल ने देखा इस्‍पात का निर्माण

128
0

एक भारत श्रेष्‍ठ भारत योजना के तहत गुजरात के चार सदस्‍यीय पत्रकार-दल ने भिलाई इस्‍पात संयंत्र के वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी, श्री प्रशांत तिवारी के मार्गदर्शन में 21 अक्‍टूबर को भिलाई स्‍टील प्‍लांट का भ्रमण किया । इस्‍पात निर्माण की प्रक्रिया को देखकर पत्रकार-दल के सदस्‍य काफी रोमांचित हुए । संयंत्र भ्रमण के दौरान पत्रकार दल ने ब्‍लॉस्‍ट फर्नेस, एसएमएस, प्‍लेटमिल, यूनिर्वसल रेल मिल आदि का अवलोकन किया । श्री प्रशांत तिवारी और श्री दर्शन सिंह ने इस्‍पात निर्माण की प्रक्रियाओं और बारिकियों से दल को अवगत कराया ।

संयंत्र भ्रमण के पहले पत्रकार दल के सदस्‍य- न्‍यू गुजरात समय, अहमदाबाद की संवाददाता सुश्री अस्मिता दवे, फ्रीलांस फोटोग्राफर, सुश्री जलपा व्‍यास, दूरदर्शन अहमदाबाद के वीडियो रिपोर्टर, श्री जतिन भट्ट और पीआईबी, अहमदाबाद के कंडक्टिंग ऑफिसर श्री जीतेन्‍द्र यादव ने भिलाई इस्‍पात संयंत्र के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री जैकब कुरियन से सौजन्‍य मुलाकात की । मुलाकात के दौरान श्री जैकब कुरियन ने भिलाई इस्‍पात संयंत्र के इतिहास और उपलब्धियों की संक्षिप्‍त जानकारी दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here