संचनालय आयुर्वेद , योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के योजनानुसार, जिला आयुर्वेद अधिकारी राजनांदगांव के कुशल मार्गदर्शन में आज 22/10/2021 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय निःशुल्क रोग निदान एवं आयुर्वेद / होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया विकास खंड छुरिया ज़िला राजनांदगाँव (छ ग) में किया गया तथा यहां अनुभवी एवं योग्य चिकित्सकों द्वारा वातरोग उदररोग स्त्रीरोग चर्मरोग सहित अन्य सभी प्रकार के जटिल रोगों का आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति द्वारा निदान कर निःशुल्क औषधि का वितरण शिविर प्रभारी डॉक्टर अनिरुद्ध कुमार पटेल के नेतृत्व में किया गया, शिविर का शुभारंभ छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष माननीया श्रीमती राजकुमारी सिन्हा की उपस्थित में भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदया श्रीमती राजकुमारी सिन्हा जी के साथ साथ श्रीमती किरण वैष्णव जनपद अध्यक्ष, श्री रविंद्र वैष्णव भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरिया, श्री रितेश जैन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया, श्री सलमान खान उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया, श्री राहुल तिवारी प्रवक्ता ज़िला कांग्रेस कमेटी, श्री मनोज सिन्हा समाजसेवी,श्री कन्हैया कोले, श्री राधेश्याम ठाकुर,आदि की गरिमामयी उपस्थिति में सफलपूर्वक सम्पन्न हुआ । इस शिविर में कुल 586 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेद औषध प्रदान किया गया साथ ही बी पी , शुगर एवं नेत्र जाँच किया गया । इस शिविर में डॉ अनिरुद्ध पटेल,डॉ आरती कावले, डॉ प्रज्ञ सक्सेना, डॉ स्नेहा गुप्ता,एवं फ़ार्मासिस्ट श्री हीरालाल सोनबोईर, श्री देवदास साहू , श्री छगन लाल मालेकर,श्रमती सुमन कटझरे, श्री धिराजी सिन्हा, औषधालय सेवक श्री तोमन लाल ठाकुर, श्री शरद श्रीवास्तव, श्री दीपक कोर्राम, श्री गौतम घरडे, ,श्री योगेन्द्र मेश्राम,श्री लक्ष्मी नारायण नेताम ,श्री तेजपाल यादव, आदि ने अपनी सेवाए दी ।



