Home छत्तीसगढ़ बीईओ , एबीईओ ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

बीईओ , एबीईओ ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

51
0

अंबागढ़ चौकी- विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस के धीवर एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रुपेश तिवारी ने आज विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण कर अध्ययन अध्यापन सहित शालाओं में संचालित अन्य गतिविधियों का जायजा लिया।।
आज दोनों अधिकारी ने विकासखंड के केसला , हितागुटा, थुहाड़बरी,ब्राह्मणभेडी, तेलीटोला के प्राथमिक , माध्यमिक, हाई स्कूल का निरीक्षण कर अध्ययनरत बच्चो के गुणवत्ता स्तर को परखा।।


संबंधित सभी शिक्षकों को कड़ाई से निर्देशित किया कि विद्यार्थी विकास सूचकांक के तहत अपेक्षित दक्षता के लिए विशेष प्रयास करे।।
कक्षा 5 वी में बच्चो को नवोदय की तैयारी भी करावे एवम पात्र बच्चो से शत प्रतिशत आवेदन भराए ।


इसी तरह कक्षा 8 वी के विद्यार्थियों से राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा में एवम 10 वी के विद्यार्थियों राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में शत प्रतिशत आवेदन कराकर शाला में उसकी तैयारी भी शिक्षकों द्वारा कराया जाए।। शिक्षक दैनंदिनी नही लिखने वाले शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिदिन लिखने को कहा गया।। सभी संस्था प्रमुख को निर्देशित किया गया कि शाला का आंतरिक एवम बाहय परिवेश को स्वच्छ एवम सुंदर रखे।।शाला की दीवारों पर आवश्यक जानकारियों का लेखन भी तत्काल कराने हेतु निर्देशित किया गया।। आज अपने निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मध्यान्ह भोजन की मात्रा एवम गुणवत्ता को भी परखा।सभी शालाओं में मध्यान्ह भोजन की स्थिति ठीक पाई गई।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here