Home छत्तीसगढ़ महंगाई पर बोले सीएम भूपेश बघेल – जनता सब देख समझ रही...

महंगाई पर बोले सीएम भूपेश बघेल – जनता सब देख समझ रही है

61
0

देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं सामने आई रिपोर्ट पर विपक्ष हमलावर हो गई है। नवंबर में देश में थोक महंगाई के रिपोर्ट सामने आने पर मोदी सरकार को तगड़ा झटका लगा है। वहीं अब कांग्रेस इस मुद्दे पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हमला बोला है। अपने पोस्ट में सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि जो तीस साल में नहीं हुआ वह केंद्र की भाजपा सरकार ने करके दिखा दिया। जनता सब देख समझ रही है। मोदी है तो मुमकिन है।
बता दें कि थोक महंगाई (WPI इंडेक्स) के मोर्चे पर सरकार को झटका लगा है। नवंबर में थोक महंगाई 14.23% पर पहुंच गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने में ये 12.54% पर थी। सितंबर में यह 10.6% थी। इससे पहले सोमवार को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। ये नवंबर में बढ़कर 4.91% हो गई। अक्टूबर में यह 4.48% दर्ज की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here