Home छत्तीसगढ़ सियासत की सरहदों से ऊपर इंसानियत: किरण देव से मिले दीपक बैज...

सियासत की सरहदों से ऊपर इंसानियत: किरण देव से मिले दीपक बैज और मलकीत गैदू

46
रायपुर। राजनीतिक जीवन में विचारों और दलों की अपनी-अपनी प्रतिबद्धताएं होती हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों में आत्मीयता और मानवीय संवेदनाएं राजनीति की सीमाओं से ऊपर होती हैं। इसी भाव की खूबसूरत तस्वीर आज रायपुर में देखने को मिली।
दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद रायपुर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिलने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू उनके निवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने किरण देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
इस आत्मीय मुलाकात ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन मानवीय रिश्ते और संवेदनाएं इन मतभेदों से कहीं ऊपर होती हैं।
मुलाकात के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का भाव नजर आया। नेताओं की यह भेंट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनने के साथ-साथ सामाजिक जीवन में स्वस्थ राजनीतिक संस्कृति और व्यक्तिगत संबंधों की गरिमा का भी उदाहरण बनी।
राजनीति में विचार अलग हो सकते हैं, रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही रिश्तों की वास्तविक खूबसूरती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here