Home छत्तीसगढ़ मिरेकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का पर्दाफाश : तीन आरोपी...

मिरेकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का पर्दाफाश : तीन आरोपी गिरफ्तार, कार सहित 2.59 लाख का मशरूका जब्त…

1

कॉटेज से एसी, फ्रिज, गीजर, साउंड बॉक्स और नल पार करने वाले गिरोह को सोमनी पुलिस ने दबोचा

राजनांदगांव (दावा)। सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनगटा स्थित चर्चित ‘मिरेकल रिसॉर्ट’ के कॉटेज से लाखों रुपये के घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान चोरी करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जबकि मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार सहित कुल 2,58,900 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

ताला तोडक़र उड़ाया था सामान
जानकारी के अनुसार 29 सितंबर की शाम 3 बजे से 3 अक्टूबर की शाम 4 बजे के दरमियान अज्ञात चोरों ने मिरेकल रिसॉर्ट के कॉटेज नंबर 136, 129 एवं 131 को निशाना बनाया था। शातिर चोर कॉटेज से 5 नग एसी, 2 फ्रिज, 1 साउंड बॉक्स, 4 गीजर, 3 नल और 1 गैस सिलेंडर पार कर ले गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सोमनी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 242/2026, धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म मुआयना कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों को सक्रिय किया। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवराज खुटेल उर्फ लोचन (20 वर्ष), निवासी मुढ़ीपार को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी मोहित लोहार (21 वर्ष, निवासी मुढ़ीपार), रितिक वर्मा (23 वर्ष, निवासी पंचपेड़ी) और दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए 5 एसी, 2 फ्रिज, 4 गीजर, 2 नल तथा वारदात में परिवहन के लिए प्रयुक्त कार (क्रमांक ष्टत्र 04 रू्र 5814) बरामद कर ली है। जब्त मशरूका और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2.59 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here