Home राजनांदगांव अग्रहरि समाज ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती : 46 प्रतिभागी...

अग्रहरि समाज ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती : 46 प्रतिभागी हुए पुरस्कृत, अरविंद अग्रहरि बने नए कार्यकारी अध्यक्ष…

8

पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक प्रतिभा सम्मान के साथ साधारण सभा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव (दावा)। स्थानीय अग्रहरि भवन में अग्रहरि समाज, राजनांदगांव द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
पूजा-अर्चना व प्रतिभागियों का सम्मान
समाज के निवृतमान अध्यक्ष प्रभात गुप्ता (राजा) ने बताया कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां जगदंबा एवं महाराजा श्री अग्रसेन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद मंचस्थ अतिथियों द्वारा गत वर्ष आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले 46 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपयोगी जिप फाइल फोल्डर भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस सत्र का सफल संचालन समाज के संरक्षक मनोज अग्रहरि ने किया, जिसके बाद सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया गया।
साधारण सभा में आय-व्यय पारित, नई कार्यकारिणी पर मंथन
जयंती समारोह के उपरांत संरक्षक श्यामचरण अग्रहरि की अध्यक्षता में समाज की साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष प्रभात अग्रहरि द्वारा अपने कार्यकाल का संपूर्ण आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ध्वनिमत से पारित किया। इसके पश्चात समाज के संगठनात्मक विस्तार और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अरविंद अग्रहरि को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु रहे मौजूद
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गई। इस गरिमामय आयोजन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर, नवीन कुमार, रवि राज, संजय, सतीश कुमार, विष्णु प्रसाद, घनश्याम, प्रवीण, योगेश, मुकेश, कैलाश, रज्जन, प्रज्जवल, सुरेंद्र, अनुराग, अंकित, शिवा, अर्जुन सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिला संगठन अध्यक्ष अलका एवं उनके सदस्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुबोध और युवा टीम तथा बच्चे विशेष रूप से शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here