राजनांदगांव(दावा)। क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सवों को बढ़ावा देने वाली माँ शारदा उत्साह समिति, चिखली द्वारा इस वर्ष भी लगातार दूसरे वर्ष निशुल्क गरबा और भव्य पंडाल का आयोजन किया गया है। चिखली (वार्ड नंबर 06) स्थित सर्व मांगलिक भवन में संपन्न होने वाले इस आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष मिली अपार सफलता के बाद इस बार आयोजन को और भी अधिक भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। यहाँ आने वाले सभी श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों के लिए पूरी तरह से निशुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि समाज का हर वर्ग इस पावन पर्व का आनंद उठा सके।

प्रमुख आयोजक एवं समिति के सदस्य
इस सफल आयोजन के पीछे संरक्षक, संयोजककर्ताओं और पूरी समिति की मेहनत और समर्पण का बड़ा योगदान है। आयोजन को सफल बनाने में निम्नलिखित पदाधिकारी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं:- संरक्षक- देवेश वैष्णव
– संयोजककर्ता:- नितिन वर्मा, निखिल पाल, पंकज वासनिक, अखिलेश यदु, हर्ष राजपूत एवं माँ शारदा उत्साह समिति, के समस्त सम्मानित सदस्यगण। समिति के सभी सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों, माताओं-बहनों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाएं और माँ अम्बे की आराधना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
०००००००००००००००००००००००००००००००००००




