राजनांदगांव | रॉयल कॉलेज एवं समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) राजनांदगांव के सहयोगात्मक तत्वावधान में 12 अक्टूबर 2026 को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बी.एड (प्रथम व तृतीय सेमेस्टर), बी.कॉम और बीएससी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मानसिक स्वास्थ्य, कारण एवं निवारण पर विशेष सत्र
कार्यशाला के दौरान मानसिक स्वास्थ्य एवं न्यूरोसाइंस, देवड़ा के विभागाध्यक्ष व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोकेश रंजन और सीआरसी के मनोविज्ञान विभाग से डॉ. प्रशांत मेश्राम ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, उनके कारणों और दैनिक जीवन से जोड़कर उनके आसान उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए अभिक्षमता परीक्षण का भी आयोजन किया गया।
खाद्य सामग्री वितरण और संस्था भ्रमण
कार्यक्रम के दौरान रॉयल कॉलेज की ओर से मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिव्यांगजनों को खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने संस्थान के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर वहां दी जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। सीआरसी की डायरेक्टर डॉ. स्मिता महोबिया ने संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सभी का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. सविता सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, डायरेक्टर संजय बहादुर सिंह, डायरेक्टर सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, अकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, बरसर डॉ. इंद्र कुमार वैष्णव, एडवाइजर श्रीमती इला सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. यामिनी साहू, डॉ. संध्या महोबे, डॉ. रागिनी सरजारे, एम.एस. नारंग, श्रीमती घनेश्वरी साहू, डॉ. जागेश्वरी साहू, सुनील कुमार भट्टाचार्य, श्री पी.एल. मोहबे और श्रीमती शशिकला सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




