Home samachar वोट चोरी के विरोध में घुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन : ज्ञानेश...

वोट चोरी के विरोध में घुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन : ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के तहत सडक़ पर उतरे कार्यकर्ता…

13

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल व पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटे जनप्रतिनिधि

घुमका। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका द्वारा कथित वोट चोरी के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन क्षेत्रीय विधायक हर्षिता बघेल स्वामी एवं पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया।
लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष का ऐलान
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष मतदान और जनमत की सुरक्षा लोकतंत्र की सबसे बड़ी बुनियाद है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि मताधिकार को कमजोर करने और वोट चोरी की कोशिशों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सडक़ से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयकुमार वर्मा तथा जनपद सदस्य चंद्रेश वर्मा रतन यादव सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here