० पारंपरिक विषयों के साथ एआई, कम्प्यूटर साइंस और जीवन-कौशल पर विशेष फोकस
० डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल स्कूल में 2 वर्षों में 500 प्रवेश, सीजी बोर्ड में न्यूनतम दरों पर शिक्षा की पहल
राजनांदगांव (दावा)। नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था रॉयल किड्स कॉन्वेंट (आरकेसी) में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आधुनिक एवं भविष्य-उन्मुख शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कम्प्यूटर साइंस, डिजिटल साक्षरता और जीवन-कौशल शिक्षा को पाठ्यक्रम में प्रभावी रूप से शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थी आधुनिक तकनीकी दौर की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
तकनीक व कौशल विकास पर विशेष बल
संस्था में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और मानविकी के साथ-साथ कम्प्यूटर साइंस, डिजिटल साक्षरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), कला एवं डिजाइन, संगीत, शारीरिक शिक्षा, विदेशी भाषाएं और योग व स्वास्थ्य शिक्षा का नियमित अध्यापन कराया जा रहा है। इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान क्षमता, रचनात्मकता, संवाद-कौशल और नैतिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित की जा रही है।
475 दाखिले पूरे, नए सत्र की अग्रिम बुकिंग जारी संजय बहादुर सिंह
डायरेक्टर संजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र के लिए निर्धारित 475 प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं, जिसके बाद वर्तमान सत्र के दाखिले बंद कर दिए गए हैं। अब इच्छुक पालकों के लिए आगामी सत्र हेतु सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विगत 6 वर्षों से संस्था में प्रतिवर्ष 400 से 500 नवीन प्रवेश हो रहे हैं, जो संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता और पालकों के निरंतर बढ़ रहे विश्वास का प्रमाण है।
डायरेक्टर श्री सिंह ने आगे बताया कि आईसीएसई पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट मुकाम हासिल करने के बाद सीबीएसई पैटर्न पर नवीन शाला आरंभ की गई। इसके साथ ही संस्थापक स्व. डॉ. जेबी सिंह की स्मृति में स्थापित डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी मात्र दो वर्षों में लगभग 500 प्रवेश दर्ज किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड के तहत अत्यंत न्यूनतम शुल्क पर उत्कृष्ट शिक्षा पुन: प्रारंभ की जा रही है, जिससे हर वर्ग को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
ट्यूशन की आवश्यकता नहीं – अभिषेक खंडेलवाल
एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल ने कहा कि संस्था का परीक्षा परिणाम और प्लेसमेंट ऐतिहासिक व अद्वितीय रहा है। शाला में शिक्षण इस स्तर का दिया जाता है कि यहां पढऩे वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त ट्यूशन की आवश्यकता नहीं पड़ती। संस्थापक डॉ. जेबी सिंह के न्यूनतम शुल्क पर अधिकतम गुणवत्ता देने के विजन को संस्था निरंतर साकार कर रही है।
संस्था की इस उपलब्धि और शैक्षणिक कार्यप्रणाली की संस्था अध्यक्ष डॉ. सविता जे.बी. सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, राहुल देव चौधरी, बरसर डॉ. आई.के. वैष्णव, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, प्राचार्या एकता खंडेलवाल, ममता मिश्रा, अपर्णा वर्मा और सरिता सिंह सहित समस्त आरकेसी परिवार ने सराहना की है।




