Home samachar खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय भव्य महोत्सव 17...

खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय भव्य महोत्सव 17 नवंबर से…

13

मेहंदी एवं सुंदरकांड पाठ से होगी शुरूआत,श्री श्याम भरोसे परिवार का भव्य आयोजन, निशान यात्रा 18 नवंबर को, श्री हनुमान श्याम मंदिर में होगा महोत्सव

राजनंदगांव (दावा)। श्री श्याम भरोसे परिवार द्वारा स्थानीय श्री हनुमान श्याम मंदिर में खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव कार्तिक शुक्ला एकादशी पर पांच दिवसीय महोत्सव आगामी 17 नवंबर से 21 नवंबर तक बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से मनाए जाने हेतु व्यापक तैयारीया की जा रही है। श्री श्याम भरोसे परिवार के राजेश शर्मा, शंकर सिंह कोठारी, अमित खंडेलवाल, बंसी अग्रवाल, संतोष बावरिया, योगेश लोहिया एवं प्रशांत अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संस्कारधानी नगरी में खाटू वाले श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अनेक वर्षों से भक्तिभाव पूर्वक मनाया जा रहा है। आगामी कार्तिक शुक्ला एकादशी 20 नवंबर को श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय आयोजन 17 नवंबर से 21 नवंबर तक संपन्न होंगे। श्री श्याम जन्मोत्सव का शुभारंभ श्री हनुमान श्याम मंदिर में कार्तिक शुक्ला अष्टमी मंगलवार 17 नवंबर को दोपहर 1:15 बजे से श्री श्याम भक्तों को श्री श्याम नाम की मेहंदी लगाने से होगा वहीं रात्रि 7:2 बजे से सुप्रसिद्ध हनुमंत भक्त गणेश मिश्रा के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जावेगा। द्वितीय दिवस कार्तिक शुक्ला नवमी बुधवार 18 नवंबर शाम 5:15 बजे रामाधीन मार्ग स्थित श्री श्याम कुटी से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। जो नगर भ्रमण करते हुए जी ई रोड रायपुर नाका स्थित श्री हनुमान श्याम मंदिर पहुंचेगी।

दो दिन भव्य भजनों की प्रस्तुति देंगे सुविख्यात गायक
श्री श्याम भरोसे परिवार द्वारा आगे बताया गया है कि महोत्सव के तृतीय दिवस कार्तिक शुक्ला दशमी गुरुवार 19 नवंबर को भव्य भजन संध्या में कटिहार के सुप्रसिद्ध श्याम सेवक आदर्श दाधीच रात्रि 8:15 बजे से अपनी ओजस्वी वाणी से भजनों की फुहार से भक्त एवं भगवान को रिझाएंगे। जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस कार्तिक शुक्ला एकादशी शुक्रवार 20 नवंबर श्री श्याम जन्मोत्सव पर मुख्य समारोह के अंतर्गत भव्य भजन संध्या रात्रि 8:15 बजे से आयोजित है। जिसमें लक्ष्मणगढ़ निवासी श्याम प्रभु के अनन्य सेवक प्रेम शर्मा अपनी सुमधुर वाणी से भजनों की अमृत गंगा में भक्तों को स्नान करवाएंगे। महोत्सव के पंचम दिवस कार्तिक शुक्ला द्वादशी 21 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे से श्री श्याम रसोई महाप्रसादी का कार्यक्रम आयोजित है। आयोजन समिति ने नगर के श्रद्धालु माता-बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि श्री श्याम जन्मोत्सव पर आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव में सम्मिलित होकर एवं तन-मन-धन से सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here