Home samachar एफसीआई राजनांदगांव में ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, लंबित...

एफसीआई राजनांदगांव में ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर…

13

राजनांदगांव। भारतीय खाद्य निगम (FCI) के एफ.एस.डी. एवं ए.बी. शेड राजनांदगांव में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘विशेष अभियान 6.0′ का आयोजन किया जा रहा है। 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस महीने भर के अभियान के तहत कार्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा लंबित कार्यों के त्वरित निराकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG), उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा भारतीय खाद्य निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित हो रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को एक नियमित और संस्थागत स्वरूप प्रदान करना, कार्यस्थल को सुव्यवस्थित बनाना तथा विभिन्न लंबित मामलों व संदर्भों को न्यूनतम स्तर पर लाना है।

अभियान के अंतर्गत एफ.एस.डी. और ए.बी. शेड परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर पूरे कार्यालय व डिपो परिसर की साफ-सफाई की। कर्मचारियों ने परिसर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया। इसके साथ ही कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और कार्यकुशल बनाने के लिए रिकॉर्ड प्रबंधन व फाइलों के व्यवस्थित संधारण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे माह चलने वाले इस अभियान के जरिए न केवल स्वच्छ व सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है, बल्कि आम जनहित और कार्यालयीन प्रक्रियाओं से जुड़े लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here