जानकारी के अनुसार, विभाग की टीम ने समता कॉलोनी स्थित द ब्रेड बास्केट की फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यहां तैयार किए जा रहे नमकीन, कुकीज और ब्रेड के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा टीम ने भानपुरी स्थित खत्री स्वीट्स, कमल विहार स्थित कृष्ण स्वीट्स और दावड़ा कॉलोनी स्थित अग्रवाल मिठाई वाला में भी औचक निरीक्षण किया। इन प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।

अस्वच्छता मिलने पर ब्रेड और मैदा जब्त
निरीक्षण के दौरान अस्वच्छता पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए नष्टीकरण के लिए करीब 80 किलो ब्रेड और मैदे की 8 बोरियां जब्त की गई हैं।इ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से की जा रही है। फिलहाल विभिन्न प्रतिष्ठानों में विभाग की जांच और कार्रवाई जारी है।




