Home samachar डोंगरगढ़ : सचिव नहीं तो पंचायत नहीं! तीन माह से सचिव विहीन...

डोंगरगढ़ : सचिव नहीं तो पंचायत नहीं! तीन माह से सचिव विहीन ग्राम पंचायत कोठीटोला में सरपंच-पंचों ने जड़ा ताला…

14

डोंगरगढ़ (दावा)। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठीटोला में पिछले तीन माह से पंचायत सचिव की नियुक्ति नहीं होने से नाराज सरपंच एवं पंचों ने ग्राम पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
सचिव के अभाव में पंचायत के कामकाज प्रभावित होने और ग्रामीणों की नाराजगी झेलने का हवाला देते हुए जनप्रतिनिधियों ने जनपद एवं जिला पंचायत के अधिकारीयों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जल्द सचिव की नियुक्ति की मांग की है।

तीन माह से सचिव विहीन ग्राम पंचायत
जानकारी के अनुसार पिछले तीन माह से ग्राम पंचायत कोठीटोला में सचिव नहीं होने के कारण पंचायत के समस्त शासकीय कार्य ठप पड़े हैं। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के कार्य प्रभावित होने से ग्रामीणों की नाराजगी का सामना सरपंच एवं पंचों को करना पड़ रहा है।

कई बार अधिकारियों को दी सूचना, फिर भी नियुक्ति नहीं
सरपंच एवं पंचों ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत सीईओ एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी ग्राम में सचिव की व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरन आक्रोशित सरपंच एवं पंचों ने बैठक कर पंचायत में तालाबंदी करने का निर्णय लिया।

अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
तालाबंदी के दौरान सरपंच एवं पंचों ने कहा कि सचिव विहीन होने से पंचायत के विकास कार्य रुके हुए हैं। पंचायत के रुके हुए कार्य सुचारू रूप से मे संचालित हो सकें। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस सम्मस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और जल्द सचिव की नियुक्ति नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने का निर्णय ग्रामीणों द्वारा लिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here