Home samachar भीषण हादसा: भिलाई के जगदम्बा फोम्स में लगी भीषण आग, लाखों का...

भीषण हादसा: भिलाई के जगदम्बा फोम्स में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक…

34

दुर्ग/भिलाई: जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी स्थित ‘जगदम्बा फोम्स’ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी आगोश में ले लिया। हादसे के वक्त फैक्ट्री व गोदाम में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदम्बा फोम्स में सोफा और दीवान के गद्दे बनाने व भंडारण का कार्य होता है। अचानक उठी लपटों ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक गोदाम में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग लगने की इस घटना से भारी नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। जामुल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here