राजनांदगांव । वार्ड नम्बर 45 के पार्षद गंगन आईच वार्ड की समस्या को लेकर आयुक्त को फोन लगाया आयुक्त साहब के फोन न उठाने पर पार्षद गगन आईच उनके निवास पहुँच गये जिसे लेकर आयुक्त नराज हो गये और पार्षद की पिटाई कर दी ऐसा पार्षद का कहना है।
इस बात की जानकारी जब भाजपा नेताओं को लगी तो पूर्व सांसद अभिषेक सिंह खूबचंद परख जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल नीलू शर्मा तरुण लहरवानी शिव वर्मा सुमित भाटिया मोनू बहादुर सहित सभी बंसतपुर थाने एफ.आई.आर. कराने पहुंचे है। उनके थाने पहुँचते ही बिजली बंद हो गई थी। भाजपा नेताओं के एफ.आई.आर. के लिये डटे रहे इस बीच csp एवं sdm साहब भी पहुँच गये है उनके पहुँचते ही कुछ देर में बिजली आ गई है समाचार लिखे जाने तक भाजपा नेता वहा जमे हुये है.
पहले एफआईआर हो, फिर मुलायजा हो – अभिषेक सिंह
सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे तथा 2 घंटे से थाने में चल रही पूरी प्रक्रिया की जानकारी चुनाव आयोग के पास रखेंगे



