Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: जंगल से भारी मात्रा में मशीनरी...

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: जंगल से भारी मात्रा में मशीनरी और तकनीकी उपकरण बरामद…

14

नारायणपुर। जिले में नक्सल उन्मूलन के बाद भी शांति और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों का सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्चिंग के दौरान टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप कुमार पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अजय कुमार और ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में चलाया गया। डीएसपी (DSP) मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की टीम ने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी लेते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

बरामद सामानों की सूची सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को मौके से हथियार निर्माण या मरम्मत में उपयोग होने वाले कई महत्वपूर्ण उपकरण मिले हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

प्रमुख मशीनें: 2 ड्रिल मशीन, 2 वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, बेंच ग्राइंडर, टेबल ड्रिल मशीन और 2 टेबल ग्राइंडर।

अन्य उपकरण: 3 ब्लोअर, वेल्डिंग होल्डर, वायरिंग बोर्ड, मोटर और बेंच वाइस।

तकनीकी सामग्री: आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर और वी-बेल्ट सहित अन्य सामग्री।

आगे भी जारी रहेगा सघन अभियान नारायणपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने, संदिग्ध हरकतों पर नजर रखने और विकास के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में भी इसी तरह का सघन सर्चिंग अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here